फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Encounter between robbery accused and police

Lakhimpur Kheri News: लूट के आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़

Sun, 29 Dec 2024 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Encounter between robbery accused and police
घटना के बाद घायल आरोपी को जिला अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। अदरक व्यापारी के मुनीम के साथ हुई लूट के पांचवें आरोपी के साथ रविवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

26 दिसंबर को अदरक व्यापारी का लखनऊ के थाना पारा निवासी मुनीम अर्शलान राजापुर मंडी समिति से 3.89 लाख रुपये की वसूली कर ई-रिक्शा से वापस लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान वैन सवार पांच बदमाश तमंचे के बल पर 3.89 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए चार लुटेरों अंकित गौतम, आकाश वर्मा, शादाब उर्फ पोलियो और मिथुन सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2,72,700 रुपये की नगदी बरामद की थी।
विज्ञापन

पुलिस घटना के मुख्य आरोपी खीरी के मोहल्ला खत्री टोला निवासी मुन्ना की तलाश में दबिशें दे रही थी। शनिवार की रात सूचना पर सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अंबर सिंह की टीम मुड़िया खेड़ा मानपुर रोड पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया। आरोपी ने बचाव में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली मुन्ना के बाएं पैर में लगी इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 65,000 रुपया, एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed