फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Employees protested by wearing black bands

Lakhimpur Kheri News: काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया विरोध

Thu, 02 Apr 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Employees protested by wearing black bands
विकास भवन में प्रदर्शन करते अटेवा कर्मचारी। स्रोत : आयोजक - फोटो : मुजीमाबाद मजरे करनगांव में गेहूं में लगी आग।
लखीमपुर खीरी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को नई पेंशन योजना (एनपीएस) और यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) के विरोध में काला दिवस मनाया गया। जिले भर में शिक्षक, कर्मचारी और अटेवा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपने-अपने कार्यस्थलों पर विरोध दर्ज कराया और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य के नेतृत्व में विकास भवन सहित विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग में महामंत्री मनोज वर्मा और राजेश पांडेय, विकास भवन में सीताराम मौर्य तथा सिंचाई विभाग में फरमान अली और सुरेंद्र मौर्य के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विरोध में भागीदारी की।
विज्ञापन

विश्वनाथ मौर्य ने बताया कि एक अप्रैल 2005 को उत्तर प्रदेश में एनपीएस लागू किए जाने के विरोध में हर वर्ष इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर एनपीएस और यूपीएस समाप्त करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री संदीप वर्मा ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस लागू कर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है। वहीं महामंत्री मनोज वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed