फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Employees getting duty cut on the pretext of cold, cough, fever, migraine

Lakhimpur Kheri News: सर्दी, खांसी, बुखार, माइग्रेन का बहाना बनाकर ड्यूटी कटवा रहे कर्मचारी

Tue, 02 May 2023 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Employees getting duty cut on the pretext of cold, cough, fever, migraine
- नगर निकाय चुनाव में लगाई गई है कर्मचारियों की ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। नगर निकाय चुनाव को लेकर चार मई को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होनी है, इसको लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन कर्मचारी चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए कई तरह के बहाने बना रहे हैं। किसी को रीढ़ में दर्द की शिकायत है तो कोई कर्मचारी माइग्रेन जैसी बीमारी बताकर ड्यूटी कटवाने की फिराक में है। फिलहाल, जिला प्रशासन ने ऐसे किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं काटी है।
बता दें कि चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती हैं। अमूमन देखा गया है कि कर्मचारी चुनावी ड्यूटी करने से कतराते हैं। ऐसे में कर्मचारी अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों की चौखट पर अर्जी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी ड्यूटी कटवाने को लेकर कई ऐसे आवेदन आए हैं जिनमें कर्मचारी सामान्य बीमारियों का बहाना बनाकर ड्यूटी कटवाने की फिराक दिखाई दिए। हर बार सीएमओ कार्यालय में डॉक्टरों का एक पैनल गठित किया जाता था, लेकिन इस बार पैनल नहीं बनाया गया है। चुनावी ड्यूटी कटवाने वाले कर्मचारियों में से ज्यादातर को खांसी, जुखाम, बुखार की शिकायत थी तो वहीं कुछ कर्मचारी माइग्रेन की बीमारी का बहाना बनाकर ड्यूटी पर जाने में असमर्थता जता रहे हैं।
विज्ञापन


सीडीओ और सीएमओ कार्यालय पर पहुंच रहे आवेदन
लखीमपुर खीरी। सीएमओ कार्यालय में आए करीब 18 आवेदनों में से केवल दो कर्मचारियों की ड्यूटी काटी गई है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी काटी गई उनमें एक विकलांग और दूसरी गर्भवती महिला थी। वहीं सीडीओ कार्यालय में भी इसी तरह के सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ ही कर्मचारियों की ड्यूटी काटी गई है, जबकि अन्य कर्मचारियों को हिदायत देते हुए ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में उतने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जितने कर्मचारियों की आवश्यकता थी। कुछ कर्मचारियों की जायज समस्या को देखते हुए उन्हें चुनावी ड्यूटी से बहाल किया गया है। हालांकि, उन्होंने संख्या बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed