फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Employees' Day will be celebrated on the lines of Sampoorna Samadhan Diwas

Lakhimpur Kheri News: संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर मनाया जाएगा कर्मचारी दिवस

Tue, 02 Dec 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Employees' Day will be celebrated on the lines of Sampoorna Samadhan Diwas
लखीमपुर खीरी। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अब कर्मचारी दिवस मनाया जाएगा। महीने की प्रत्येक 15 तारीख को सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजन होगा। यह संपूर्ण समाधान दिवस के तर्ज पर होगा। कर्मचारियों के हित में सीडीओ ने यह पहल की है।
विज्ञापन

आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों की खुद की समस्याओं का समय से निस्तारण कभी कभी नहीं होता है। इसको देखते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने कर्मचारी दिवस कराए जाने का फैसला लिया। कर्मचारी दिवस में सभी विभागों के अधिकारी, लेखाकार व संबंधित कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सीडीओ ने बताया कि उनके पास कर्मचारी संगठनों और कर्मचारियों की शिकायतें आती रहती हैं। इसमें कभी इंक्रीमेंट न लगने, एरियर भुगतान, एक-दो दिन का कटा वेतन पाने, प्रमोशन, सर्विस बुक अपडेशन सहित तमाम समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं होता। कई बार तो कर्मचारी विभाग के ही अन्य कर्मचारियों, अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाते हैं। इससे पहले सीडीओ ने कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य कैंप लगवाया था। सीडीओ की इस पहल की सराहना की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed