फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Employees cast their vote through postal ballot, a total of 6283 votes were cast

मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए 6283 मत डाले

Sat, 19 Feb 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Employees cast their vote through postal ballot, a total of 6283 votes were cast
लखीमपुर खीरी। डीएस इंटर कॉलेज में एक सप्ताह तक चले मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण दौरान मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट के जरिये अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। आठों विधानसभा के लिए मतदान कर्मियों द्वारा 6283 मत डाले गए हैं। सबसे अधिक 1756 मत लखीमपुर विधानसभा के लिए डाले गए, जबकि सबसे कम 442 मत निघासन विधानसभा के लिए पड़े हैं।
विज्ञापन

जनपद में आठ विधानसभा सीटों के लिए 23 फरवरी 2022 को मतदान होना है। इसमें 65 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 28.07 लाख मतदाता करेंगे, लेकिन इससे पहले मतदान कर्मियों ने 10 फरवरी से 18 फरवरी 2022 तक पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करके प्रत्याशियों का खाता खोल दिया है।
विज्ञापन

हालांकि इनकी मतगणना ईवीएम के साथ ही की जाएगी। इसलिए मतपेटियों को कोषागार के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि पलिया विधानसभा के लिए 510, निघासन के लिए 442, गोला के लिए 1052, श्रीनगर के लिए 726, धौरहरा के लिए 475, लखीमपुर के लिए 1756, कस्ता के लिए 782, मोहम्मदी के लिए 540 मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से वोट डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed