फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants broke the forest department's shed, trampled the nursery

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने वन विभाग की मड़ैया तोड़ी, पौधशाला रौंदी

Mon, 14 Oct 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Elephants broke the forest department's shed, trampled the nursery
हा​थियों ने उजाड़ी वन विभाग की मड़ैया। स्त्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा डाले चारों नेपाली हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। पूरी रात खेतों में उत्पात मचाने के बाद हाथी सुबह होते ही वापस जंगल लौट जाते हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात आठ बजे जंगल से निकलकर हाथियों ने बफरजोन मैलानी रेंज की सुल्तानपुर वन चौकी पर धावा बोला। जहां वन विभाग की मड़ैया तोड़ने के बाद नर्सरी में उगी पौध रौंद डाली। कई पेड़ उखाड़े। इसके बाद हाथियों ने मैलानी रेंज सीमा से सटे खुटार रेंज सिहुरा बीट के श्रीनगर, नेतापुर, पिपरा और केसरियापुर गांव के खेतों में धावा बोला।
विज्ञापन

नरेश, सचिन, मंगरे, बिल्लू समेत कई किसानों की गन्ना फसल खाई और पैरों तले रौंदकर नष्ट कर दी। सुबह हाथी जंगल की ओर कूच कर गए। निगरानी टीमों के मुताबिक रविवार को हाथियों की लोकेशन चलतुआ जंगल में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर मैलानी निर्भय प्रताप सिंह ने बताया कि वन कर्मियों की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed