{"_id":"6920a648b84d5d5b710a4a8b","slug":"elephants-again-trample-crops-at-chaukhra-farm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-161674-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चौखड़ा फार्म में हाथियों ने फिर रौंदीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चौखड़ा फार्म में हाथियों ने फिर रौंदीं फसलें
Fri, 21 Nov 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
मझगईं के चौखड़ा फार्म में हाथियों द्वारा रौंदी गई गन्ने की फसल। स्रोत : ग्रामीण
पलियाकलां। बफर जोन की मझगईं रेंज के चौखड़ा फार्म में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। बीती देर रात भी हाथियों के झुंड ने किसानों की कई एकड़ फसल को पैरों तले रौंदकर तहस-नहस कर दिया। इसके बाद किसानों ने फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग वन विभाग से की है।
चौखड़ा फार्म के किसानों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी दुधवा नेशनल पार्क से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को तहस-नहस कर दिया था और कई एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया था। बीती देर रात भी हाथियों के झुंड ने किसान वेदकुमार पुत्र छंगालाल, तारा सिंह पुत्र सोहन सिंह, चरन सिंह पुत्र भान सिंह, दलबीर सिंह, सरजीत सिंह, सोहन सिंह, सुखदेव सिंह, नरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, केवल सिंह, कश्मीर सिंह, समीर पांडेय, नवीन पांडेय आदि के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को पैरों तले रौंदकर तहस-नहस कर दिया।
मझगईं रेंजर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के साथ मौका-मुआयना किया था। जल्द ही सरकार की तरफ से फसल क्षति का मुआवजा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर मुआवजा दिलाने का कार्य किया जाएगा।