{"_id":"5df7c87c8ebc3e87fe1078b7","slug":"elephant-lakhimpur-news-bly388301172","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बरबाद कर रहे हाथियों को किसानों ने पटाखे दागकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बरबाद कर रहे हाथियों को किसानों ने पटाखे दागकर भगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनिया। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझरा पूरब गांव के हाथियों के उत्पात से किसानों की नींद उड़ी हुई है।
ग्राम पंचायत मझरा पूरब के गांव नानक पुर में रविवार रात करीब नौ बजे बजे हाथी आ गए और फसलों का नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। किसान कुलवंत सिंह, बलकार सिंह, छबिलाल, मनमोहन सिंह, मलकीत सिंह ने ट्रैक्टर लेकर प्रकाश किया और पटाखे दागकर किसी तरीके से हाथियों को भगाया। किसानों का कहना है कि रात में बाघ की दहाड़ और अब हाथियों ने जीना दुश्वार कर दिया है।
उत्तर निघासन वनरेंज बेलराया खीरी के रेंजर दिनेश बडोला का कहना है कि बहराइच के कतर्निया रेंज में हाथियों का झुंड है जो जंगल से सटे हुए खीरी जिले के जंगल के गांव मजरा पूरब के मजरा गांव ननकपुर में आकर फसलों को नुकसान करता है हालांकि इसका सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा भी दिया जा रहा है जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है उन किसानों को बजट आने पर जल्दी ही मुआवजा दिलाया जाएगा।