फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity supply stopped for six hours, people yearned for water

Lakhimpur Kheri News: छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, पानी के लिए तरसे लोग

Tue, 12 Dec 2023 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for six hours, people yearned for water
लखीमपुर खीरी। आने वाली गर्मी में शहरवासियों का निर्बाध बिजली मिले इसको लेकर पावर कारपोरेशन खराब खंभे और जर्जर बिजली के तार सही करा रहा है। आरडीएसएस योजना के तहत कराए जा रहे इन कार्यों के चलते सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया था। लगातार छह घंटे शटडाउन लिए जाने के कारण लोग पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला निर्मल नगर व महराजनगर बगिया के पास लाइन दुरुस्त करने और तारों को बदलने का कार्य किया गया। इस दौरान छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सुबह पानी भरा गया था, लेकिन दोपहर होते-होते समाप्त हो गया। पानी न होने की वजह से कई घंटे तक घरेलू काम रोकने पड़े।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय कार्य कराए जाने को लेकर शटडाउन लिया गया। सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से लोगों को पहले ही इसके बारे में जानकारी दे दी गई थी। अभी कुछ दिन और मरम्मत कार्य जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed