फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity crisis: Outcry across the district...people angry

बिजली संकट : जिलेभर में हाहाकार... गुस्से में लोग

Fri, 31 May 2024 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis: Outcry across the district...people angry
​शिकायत करने डीएम आवास पहुंचे मोहल्लावासी-स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच बिजली ने रुला दिया है। लोड ज्यादा होने से जहां ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, वहीं फॉल्ट होने से बिजली संकट गहरा रहा है। कई घंटे की कटौती से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह डीएम आवास का घेराव किया।
विज्ञापन

जिले में बिजली संकट को लेकर हा-हाकार मचा है। रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। नींद पूरी न होने से स्वास्थ्य खराब हो रहा है। बृहस्पतिवार को सावित्री नगर के लोग डीएम आवास जा धमके। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों के आने की सूचना पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह बाहर आए। डीएम ने कहा कि गर्मी में लाेड बढ़ने की वजह से बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। विभागीय कर्मचारी इसे सही करने में जुटे हैं। उन्होंने बिजली व्यवस्था सही कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन





रातभर बिजली न मिलने से गुस्से में ग्रामीण
संसारपुर। कस्बे में बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक बिजली नहीं आई। संसारपुर निवासी मनोज गुप्ता, किशोर गुप्ता, राकेश जयसवाल, रीतेश राजपूत, मुकर्रब अली, निसार अहमद आदि ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बांकेगंज स्थित उपकेंद्र से होती है। फेस उड़ जाने से कई कई घंटे बिजली नहीं आती है। गंगापुर और संसारपुर में फीडर बनाए हैं, लेकिन एक ही ट्रांसफॉर्मर से दोनों फीडरों पर आपूर्ति की जाती है। लोड अधिक होने के कारण एक साथ दोनों फीडरों को विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा रही है। जेई बांकेगंज रोहित ने बताया कि पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लोड अधिक होने से 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की जरूरत है। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लालपुर गांव में चौबीस घंटे से बिजली गुल
फरधान। कैमहरा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव लालपुर में चौबीस घंटे से बिजली नहीं मिली है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। भदूरा फीडर से शंकरपुर, फत्तेपुर आदि गांवों को लो वोल्टेज बिजली मिल रही है। किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे है। गर्मी की वजह से लोग रात जागकर काटने को मजबूर है। गांव निवासी मंसूरी अंसारी, शिराज, राकेश कुमार, विजय कुमार का कहना है कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। 26 मई को लगभग चालीस गांवों के किसानों ने कैमहरा विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया था। किसान विक्रम सिंह, अतुल कुमार, उमेन्द्र सिंह, नीरज सिंह का कहना है कि चौबीस घंटे में चार पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। संवाद

खीरी में तार जलने की वजह से चार गांवों की सप्लाई बाधित
खीरी टाउन। कस्बा खीरी में बुधवार रात विद्युत तार के जल जाने से चार मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। जोशी टोला स्थित टंकी के पास ट्रांसफार्मर के तार जल जाने से मोहल्ला मुगली टोला, जोशी टोला, तबेला और बाजार के लोग बुधवार की रात 11 तक गर्मी में परेशान रहे। कर्मचारियों ने तार ठीक किया, तो एक घंटे के बाद जंफर जल गया। बिजली गुल हो गई। कस्बे के कुछ दूरी पर स्थित ग्राम झसिया में ट्रांसफार्मर के पास से तार जल जाने से आधे गांव की बिजली 24 घंटे से गुल है। संवाद
पलिया में एबीसी केबल जला, दो घंटे में सही किया
पलियाकलां। पलिया शहरी क्षेत्र में बुधवार रात साढ़े 11 बजे के बाद नूरी मस्जिद के पास एबीसी केबल जल गया। इससे सप्लाई बाधित हो गई। स्टाफ करीब दो घंटे बाद फॉल्ट ठीक कर पाया। रात दो बजे बिजली मोहल्लेवासियों को बिजली नसीब हुई। मोहल्ला माहीगिरान में बृहस्पतिवार की दोपहर 11 बजे के बाद न्यूट्रल तार जल गया। करीब एक घंटा बिजली गायब रही। त्रिकोलिया फीडर में रात में सबसे ज्यादा कटौती होती है। संवाद


25 हजार की आबादी चार घंटे रही बेहाल

संपूर्णानगर। संपूर्णानगर परिक्षेत्र में संपूर्णानगर की करीब 25 हजार की आबादी के साथ खीरी-पीलीभीत ट्रांस शारदा क्षेत्र की 24 कॉलोनियों की हजारों की आबादी निवास करती है। संपूर्णानगर फीडर से बिजली सप्लाई होती है। यहां की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार को 12 बजे के बाद बिजली चली गई और तीन घंटे बाद बिजली आई, लेकिन फिर ट्रिपिंग हो गई। शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आई। इन्वर्टर डाउन हो गए। बिजली कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी के चलते तार और ट्रांसफार्मर गरम हो रहे हैं। लोड अधिक आने से फ्यूज उड़ जाता है। जिससे कुछ घंटे की रोस्टरिंग कर बिजली दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed