फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Election observer inspected Nepal border

चुनाव पर्यवेक्षक ने बार्डर का लिया जायजा, नोमैंस लैंड भी देखा

Mon, 14 Feb 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Election observer inspected Nepal border
गौरीफंटा के पिलर पर नेपाल एपीएफ के जवान से बातचीत करते चुनाव पर्यवेक्षक। - फोटो : LAKHIMPUR
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। चुनाव पर्यवेक्षक व कर्नाटक पुलिस के एडीजी एम. नन्जूनंदन स्वामी ने शनिवार की देर शाम भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा पहुंचकर भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने नोमैंस लैंड भी देखा और एसएसबी के अफसरों के साथ वार्ता कर चुनाव के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरीफंटा बॉर्डर पर शनिवार देर शाम चुनाव पर्यवेक्षक व एडीजी कर्नाटक पुलिस के आईपीएस एम नन्जूनंदन स्वामी ने शनिवार देर शाम दलबल के साथ गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचकर नोमैंस लैंड का निरीक्षण किया। पिलर संख्या 752/7 से होते हुए नेपाल के साइड में बने मोहाना नदी के बीच पुल तक पैदल जाकर जायजा लिया। बॉर्डर के एसएसबी आउट पोस्ट पर इंस्पेक्टर पूनम सूरीन से वार्ता करने के बाद वह गौरीफंटा एसएसबी चौकी पर पहुंचे। यहां 39 वीं वाहिनी एसएसबी सहायक कमांडेंट जगदीश सिंह से भी बॉर्डर संबंधी पूरी जानकारी ली। नोमैंस लैंड पर खड़े होकर नेपाल से आवागमन की जानकारी ली. उन्होंने नेपाल की एपीएफ व पुलिस से भी वार्ता की। संवाद
विज्ञापन

थारू क्षेत्र के बूथों का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
पलियाकलां। विधानसभा प्रेक्षक मौसमी गुहा राय ने नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री के साथ थारू क्षेत्र के पचपेड़ा, धुसकिया, बरबटा व सौनहा गांव पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर बूथों की व्यवस्थाएं देखीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रेक्षक ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि बूथों पर आने के लिए रास्ता सुगम होना चाहिए, बिजली समेत अन्य व्यवस्थाओं पर भी फोकस रखने की बात कही। यहां अधिकारियों ने ग्रामीणों में मास्क का वितरण करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed