फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly man molested 10-year-old girl, accused in custody

Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से की छेड़खानी, आरोपी हिरासत में

Sat, 03 Oct 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly man molested 10-year-old girl, accused in custody
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार को 10 साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 60 वर्षीय मकबूल अहमद को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, बच्ची घरेलू सामान लेने के लिए घर से निकली थी। घर के पास ही मकबूल की दुकान और मकान है। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे मकबूल बच्ची को बहला-फुसलाकर दुकान के पीछे बने घर में ले गया। वहां उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन

बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटने लगे। इस पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपी की दुकान पर पहुंचे। दोनों पक्षों में बहस हुई। सूचना पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महक शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से बच्ची के साथ छेड़खानी की तहरीर दी गई है। आरोपी मकबूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed