{"_id":"655bb1ea4e2cdc1a8e037544","slug":"elderly-man-falls-from-bed-in-private-hospital-dies-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-9755-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्राइवेट अस्पताल में बेड से गिरे बुजुर्ग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्राइवेट अस्पताल में बेड से गिरे बुजुर्ग, मौत
विज्ञापन
फरधान। फरधान क्षेत्र के गांव मूड़ा बुजुर्ग निवासी रामकिशोर की प्राइवेट अस्पताल में बेड से गिरकर मौत हो गई। वह कई दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित थे।
मृतक के भाई श्रवण कुमार ने बताया उनके भाई को डेंगू बुखार था। जांच में मात्र 54000 प्लेटलेट्स बचीं थी। रामकिशोर का 16 नवंबर से लखीमपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में डेंगू बुखार का इलाज चल रहा था। शनिवार देर रात उनके पास कोई परिजन नहीं था। वह बेड से उतरकर नीचे आने प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते लड़खड़ाकर गिर गए और उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई।
अस्पताल के डॉक्टर ने रातभर इलाज करने के बाद रविवार की दोपहर बाद हालात नाजुक बताकर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वाजपेयी ने बताया कि उनकी जानकारी में उनके क्षेत्र में कोई भी डेंगू का मरीज नहीं है। प्राइवेट जांच कराने वालों का डेटा उनके पास नहीं होता है। जानकारी मिली है, कल मूड़ा बुजुर्ग गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।