{"_id":"6a29ae42a26633ebf20a55ab","slug":"elderly-man-dies-in-bike-collision-brother-and-sister-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177230-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, भाई-बहन घायल
Thu, 11 Jun 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद
बिजुआ। गांव नब्बूपुर में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्थानीय निवासी 71 वर्षीय दुर्योधन कटियार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए।
परिजनों के अनुसार, दुर्योधन कटियार बुधवार को चौराहे पर स्थित अपने घर से गांव वाले घर जा रहे थे। संपूर्णानगर क्षेत्र के गांव कमलापुर निवासी शिवकुमार अपनी बहन करिश्मा के साथ बाइक से आ रहे थे। चौराहे से करीब 200 मीटर पहले शिवकुमार की बाइक से दुर्योधन कटियार को टक्कर लग गई। हादसे में दुर्योधन कटियार के साथ शिवकुमार और करिश्मा भी घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन एंबुलेंस से दुर्योधन कटियार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिजुआ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल शिवकुमार और करिश्मा का उपचार जारी है।