फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly beaten to death in dispute over removal of balcony

Lakhimpur Kheri News: छज्जा निकालने के विवाद बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Thu, 20 Jul 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly beaten to death in dispute over removal of balcony
रोते बिलखते  परिजन
धौरहरा। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के होलागढ़ गांव में बृहस्पतिवार को मकान का छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या कर दी। तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी कफारा के होलागढ़ गांव निवासी 65 वर्षीय चुन्नूलाल वर्मा पुत्र अमरिका प्रसाद वर्मा का पड़ोसी शैलेंद्र वर्मा आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को चुन्नूलाल के पुत्र जिला न्यायालय गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी योजनाबद्ध तरीके से बृहस्पतिवार को विवादित भूमि पर मकान का छज्जा निकालने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर शैलेंद्र वर्मा ने चुन्नू लाल वर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुबह 11 बजे घटी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमले के दौरान बीचबचाव करने के लिए भाई 50 वर्षीय रामकुमार और 42 वर्षीय राधेश्याम वर्मा दौड़े लेकिन इन पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चुन्नूलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजन कौशल किशोर ने शैलेंद्र वर्मा, बनवारी लाल, सतेंद्र, अश्वनी आदि के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। धौरहरा कोतवाल दिनेश सिंह के अनुसार मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


थाना समाधान दिवस में सुलझा होता मामला तो न होती घटना
परिजनों का कहना है कि थाना दिवस में भी यह विवाद पहुंचा था लेकिन सुलह न हो पाने के कारण दीवानी मुकदमा एसडीएम कोर्ट धौरहरा में चल रहा था। इसका स्थगन आदेश भी था। मामले की सुनवाई 31 अगस्त को होनी थी। उससे पहले ही पड़ोसियों की दबंगई की वजह से बुजुर्ग की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed