फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elder brother dies due to electrocution... younger scorched

बिजली का करंट लगने से बड़े भाई की मौत, छोटा झुलसा

Wed, 24 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Elder brother dies due to electrocution... younger scorched
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : LAKHIMPUR
खमरिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के रुद्रपुर सालिम गांव में खेत मालिकों की लापरवाही ने मंगलवार को एक मासूम की जान ले ली, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। दोनों बालक आपस में सगे भाई थे। पशुओं के लिए खेत से चारा लेकर लौट रहे थे। पड़ोस के खेत में लगी बाड़ में करंट प्रवाहित होने से चपेट में आ गए। बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा अस्पताल में भर्ती है। बेटे की मौत से आहत पिता ने खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के अंतर्गत ग्राम रूद्रपुर सालिम में 11 वर्षीय बालक दीपू और उसका छोटा भाई विक्की पुत्र रामचंद्र मंगलवार को घर के पीछे मवेशियों के लिए घास काटने गया था। घर के पीछे धर्मेंद्र सिंह ,गुलाब सिंह ,राम सिंह का खेत है और इन लोगों ने खेत की सुरक्षा के लिए चारों ओर से खंभों में कटीले तार लगे हुए हैं। इन तारों में बिजली के खंभे से कटिया डालकर करंट प्रवाहित किया जाता था। ताकि आसपास घूम रहे गाय व अन्य मवेशी फसलों को किसी तरीके का नुकसान नहीं पहुंचा सकें।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त जब दीपू और विक्की घास काटकर वापस आ रहे थे। तभी चारों तरफ लगी कटीले तार में करंट दौड़ने की वजह से चपेट में आ गए। मृतक के पिता रामचंद्र ने बताया कि जब विक्की ने दीपू को बचाने की कोशिश की तो विक्की भी करंट की चपेट में आ गया। दीपू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्की गंभीर रुप से झुलस गया है। सूचना पर पहुंचे परिजन विक्की को सीएचसी ईसानगर लेकर गए। उसका इलाज किया जा रहा है, जबकि मृतक दीपू के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने बताया कि मृतक के पिता रामचंद्र की तहरीर पर धर्मेंद्र सिंह, गुलाब सिंह और राम सिंह निवासी रुद्रपुर सालिम थाना ईसानगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बाड़ में करंट न छोड़ें
खमरिया। एसडीएम धौरहरा धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों में कटीले तारों की बाड़ व उसमें बिजली करंट प्रवाहित करने से बचना चाहिए। बिजली करंट प्रवाहित करने से किसी की भी जान को खतरा हो सकता है। दूसरा चोरी छिपे कटिया डालकर बाड़ में करंट प्रवाहित करना कानूनन जुर्म भी है। मामले की जांच करवाई जाएगी। लोहे की बाड़ में बिजली करंट प्रवाहित न करें, इससे किसी भी निर्दोष के चपेट में आ जाने से उसकी जान चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed