फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight year old girl misdeed and assaulted in Lakhimpur Kheri

आठ वर्षीय छात्रा से दरिंदगी: घर में सो रही बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपी ने की मारपीट

Fri, 06 May 2022 08:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरधान/बेहजम(लखीमपुर) 
संवाद न्यूज एजेंसी, फरधान/बेहजम(लखीमपुर)  Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 May 2022 08:13 PM IST
सार

पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Eight year old girl misdeed and assaulted in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी में फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव में ही रहने वाले एक युवक ने छात्रा को घर से अगवा कर लिया और गांव के सरकारी स्कूल के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा के साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजन को घटना के बारे में बताया। छात्रा के पिता ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्तपाल भेज दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है, जो गुरुवार की रात घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे उसी गांव का रहने वाला 35 वर्षीय सर्वेश कुमार उर्फ भूरे उसकी बेटी को सोते समय उठा ले गया और गांव के परिषदीय विद्यालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर सुबह घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। आरोपी युवक ने छात्रा को धमकी दी कि अगर घर वालों को घटना के बारे में बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़ित की तहरीर पर फरधान पुलिस ने आरोपी सर्वेश कुमार उर्फ भूरे के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी एके सिंह और सीओ सिटी संदीप सिंह ने मौका मुआयना कर परिजन से घटना के बारे जानकारी ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की कई टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर अपराधी है दुष्कर्म का आरोपी
छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी सर्वेश कुमार उर्फ भूरे शातिर अपराधी है। गांव वालों का कहना है आरोपी सर्वेश पुलिस पर भी फायर कर चुका है। इसी वजह से गांव के लोग भी उससे डरते हैं और उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत कोई नहीं करता।

पीड़ित छात्रा के माता-पिता हैं दिव्यांग
पीड़ित छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। छात्रा के माता-पिता दिव्यांग हैं और मेहनत मजदूरी करके घर चलाते हैं। दिव्यांग दंपती के घर में तीन लड़कियां हैं, जिसमें से पीड़िता दूसरे नंबर की है।

सीओ बोले आरोपी की गिरफ्तारी को लगाई गईं टीमें
सीओ सिटी संदीप सिंह का कहना है कि फरधान क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ उसी गांव के आरोपी युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें कार्रवाई की जा रही है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed