फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eid-ul-Fitr today: Corona infection has spread, do not embrace

ईद-उल-फितर आज: कोरोना संक्रमण फैला है गले न मिलें

Fri, 14 May 2021 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr today: Corona infection has spread, do not embrace
मौलाना इसहाक ने जागरूकता के लिए जारी किया एक वीडियो
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए की पर्व मनाने की अपील
लखीमपुर खीरी। ईद शुक्रवार यानी आज है। मगर इस बार इसकी खुशियों पर कोरोना का साया है। इसको लेकर मुस्लिम धर्मगुरु लोगों से घर पर रहकर ईद मनाने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईद खुशियों का त्योहार है, आपकी जरा सी चूक खुशियों पर पानी फेर सकती है। इसलिए ईद की नमाज घर में ही पढ़ें। मुबारक बाद देने के लिए न तो गले मिलें और न ही हाथ मिलाएं। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए त्योहार मनाएं।
कोरोना ने इस बार भी ईद की खुशियों पर पानी फेर दिया। संक्रमण को देखते हुए लोगों में काफी खौफ है। मौजूदा हालत देखते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घरों में रहकर त्योहार मनाने की अपील की है। थरवरनगंज स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इसहाक ने लोगों को ईद कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने अपना संदेश एक वीडियो के माध्यम से सोशलमीडिया पर जारी किया है।
विज्ञापन

पेेश इमाम ने कहा कि संक्रमण को देखते हुए ईद की मुबारकबाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक दूसरे को दें। नमाज पढ़कर अल्लाह से कोरोना बीमारी से समाज एवं मुल्क को निजात दिलाने की दुुआ करें। उधर, खीरी टाउन में कोरोना के चलते ईद पर सेवइयों की मिठास फीकी है। ईद से पहले कस्बे की बाजार में जहां भीड़ ही भीड़ नजर आती थी। आज के कोरोना कर्फ्यू के कारण सन्नाटा पसरा है। हालांकि ईद को लेकर लोग सेवईं, सूतफेनी, इत्र खरीदते दिखे। कर्फ्यू का पालन कराने के लिए बाजार में पुलिस पैदल मार्च करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद खुशियों का त्योहार है। अच्छी तरह खुशी मनाएं, लेकिन कोरोना बीमारी के माहौल में अपना एवं परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भीड़ भाड़ न करें, दो गज की दूरी का पालन करें। मुबारकबाद देने के लिए न तो गले मिले और न ही हाथ मिलाएं। नमाज अता कर अल्लाहपाक से समाज व मुल्क से इस बीमारी से निजात दिलाने की दुआ करें।
- मौलाना इसहाक, पेशइमाम जामा मस्जिद थरवरनगंज
रोजे रखने के बाद रोजदारों में बेइंतहा ईद की खुशी होती है। मगर, कोरोना संक्रमण से कस्बे एवं जिले में इतनी मौतें हो गई है कि लोगों को सादगी के साथ ईद की खुशी मनानी चाहिए। सभी लोग घर में रहकर कोरोना का देश दुनिया से खात्मे के लिए दुआ करें। ईद पर गले मिलने और हाथ मिलाने से परहेज करें।

- गुफरान अहमद, धार्मिक जानकार
ईद खुशियों का त्योहार है। मगर कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। घरों में रहकर नमाज अता करें। मास्क पहनें और हाथ धोते रहे। ईद की मुबारकबाद देने के लिए गले मिलने और हाथ मिलाने से परहेज रखें। दूर से ही एक दूसरे को पर्व की बधाई दें।
- कारी अख्तर रजा, पेश इमाम झंडा पीर वाली मस्जिद खीरी टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed