{"_id":"565519cdf7dbc88b37f5011f672eb271","slug":"ee-electricity-embezzlement-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईई बिजली पर गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईई बिजली पर गबन का आरोप
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 07 May 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों पर गबन का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछले दिनों बिजली लाइनों के करंट से लोगों की मौतें हुई हैं। समिति के संयोजक और बार काउंसिल ऑफ उप्र के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ला ने जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में ईई बिजली राकेश सिंह समेत दोषी लोगों के खिलाफ के खिलाफ हत्या और गबन का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
संगठन का आरोप है कि बिजली की सुदृढ़ीकरण योजनाओं की धनराशि का गबन किया किया गया है। एपीडीआरपी योजना में शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के बजाए मनमानी कर प्राइवेट लाइनें बनाई गई हैं। वहीं ऑनलाइन बिजली बिलों में किए गए घोटालों, बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने आदि की मांग को लेकर कई संगठनों के साथ भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ला ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन एक भी बिजली अधिकारी मौके पर नहीं गया। आरोप लगाया कि मेंटीनेंस के नाम पर लाखों रुपये का गबन कर लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। समिति के प्रांतीय महासचिव धर्मेंद्र सिंह राजवंशी ने चेतावनी दी कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो गिरफ्तारी के लिए व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान समिति जिलाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश सिंह, महामंत्री अरुण पांडेय, प्रहलाद, अभय शुक्ला, अधिवक्ता संघ उप्र के प्रांतीय महासचिव नरेंद्र कुमार वर्मा, बाबूराम राजवंशी समेत तमाम लोग थे।