फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

परीक्षा परिणाम: यदि नंबर आए हों कम तो न करें गम

Sun, 12 Jul 2020 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। जिले में सीआईएससीई का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा। मगर, लॉकडाउन हो जाने के कारण दसवीं और बारहवीं के कुछ पेपर नहीं हो पाए। ऐसे में बोर्ड ने जिन विषयों के पेपर हो गए थे उनमें से सर्वाधिक नंबर वाले विषय के आधार पर पेपर न होने वाले विषयों में नंबर दिए। ऐसे मे कुछ छात्रों का रिजल्ट बेहतर रहा तो कुछ का खास नहीं रहा। छात्रों का कहना है कि यदि पेपर होते तो प्रतिशत कुछ और होता। ऐसे में नंबरों को लेकर छात्र उदास हैं। हालांकि परीक्षा के अंक भविष्य निर्धारित नहीं करते हैं जो परिणाम आया इससे सबक लेकर आगे की परीक्षाओं में और बेहतर करने का संकल्प लेकर जीवन का लक्ष्य तय करें।
विज्ञापन

अन्य छात्रों से तुलना न करें अभिभावक
रिजल्ट को लेकर बच्चों पर किसी प्रकार का दबाव न बनाएं। न ही उनकी अन्य छात्रों से तुलना करें। बच्चे को भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित करें।
-विजय सचदेवा, प्रधानाचार्य, एलपीएस एवं समन्वयक सीआईएससीई बोर्ड
बच्चों को न छोड़ें अकेला
रिजल्ट में नंबर कम रहने पर छात्र परेशान होते हैं। अभिभावक बच्चों को अकेला न छोड़ें। उनसे बात कर बताएं कि इन नंबरों से भविष्य तय नहीं होता। स्वभाव में बदलाव होने पर मनोचिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

-डॉ. अखिलेश शुक्ला, मनोचिकित्सक जिला अस्पताल
इन विषयों के नहीं हुए पेपर
बोर्ड के समन्वयक विजय सचेदवा ने बताया कि 10वीं के हिंदी, कंप्यूटर, भूगोल, बायोलॉजी के अलावा 12 वीं के बायोलॉजी विषय के पेपर लॉकडाउन के कारण नहीं हो सके थे। जिन विषय के पेपर हो गए थे, उसमें से जिस विषय में नंबर सबसे ज्यादा मिले उसके आधार पर ही इन विषयों में नंबर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed