फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Duggamar is not stopping, contract bus operators will strike

Lakhimpur Kheri News: नहीं रुक रहे डग्गामार, अनुबंधित बस संचालक करेंगे हड़ताल

Sat, 26 Aug 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Duggamar is not stopping, contract bus operators will strike
एनआरएम को ज्ञापन सौंपते अनुबंधित बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी
लखीमपुर खीरी। डग्गामार बसों के संचालन से खफा अनुबंधित बसों के मालिकों ने 28 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी दी है। अगर ऐसा हुआ तो रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने वाली बहनों पर इसका खासा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

अनुबंधित बस ऑपरेटर्स यूनियन लखीमपुर के अध्यक्ष प्रदीप पटेल व अन्य पदाधिकारियों ने एआरएम मुकेश मेहरोत्रा से मुलाकात कर दिए ज्ञापन में कहा कि लखीमपुर से लखनऊ रूट पर करीब 200 अनधिकृत बसें फर्राटा भर रही हैं। कार्रवाई न होने के चलते 28 अगस्त की रात 12 बजे से अनुबंधित बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। शिकायत की कि 22 अगस्त को एक अनधिकृत बस ने सिधौली चौराहे पर अनुबंधित बस को टक्कर मार दी। अनुबंधित बस का शीशा व लाइट टूट गई। अनधिकृत बस के चालक- परिचालक ने अनुबंधित बस के चालक से गाली-गलौज भी की।
विज्ञापन


बहनों के मुफ्त सफर पर पड़ेगा असर
अनुबंधित बसों के पहिए थमे तो इसका असर रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने वाली बहनों के मुफ्त सफर पर पड़ेगा। परिवहन निगम रक्षाबंधन के दिन बहनों को मुफ्त सफर की सौगात देता है। बीते वर्ष रक्षाबंधन के दिन करीब 22 हजार बहनों ने फ्री में यात्रा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर डिपो की सभी बसें हैं अनुबंधित
लखीमपुर डिपो में सभी बसें अनुबंधित हैं। हड़ताल होने पर डिपो की सभी 100 बसों के पहिए थम जाएंगे। कमाई ठप हो जाएगी। लखीमपुर से लखनऊ, गोला गोकर्णनाथ, धौरहरा, ऐरा व अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।


अनुबंधित बस ऑपरेटर्स यूनियन ने 28 अगस्त की रात से हड़ताल की बात कही है। वार्ता की जा रही है। अनधिकृत रूप से संचालित बसों पर कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है।
-मुकेश मेहरोत्रा, एआरएम

एनआरएम को ज्ञापन सौंपते अनुबंधित बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी

एनआरएम को ज्ञापन सौंपते अनुबंधित बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed