फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to the arbitrariness of banks, groups are not able to get CCL

Lakhimpur Kheri News: बैंकों की मनमानी के आगे समूहों के नहीं हो पा रहे सीसीएल

Wed, 06 Aug 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 06 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Due to the arbitrariness of banks, groups are not able to get CCL
लखीमपुर खीरी। महिलाओं को समूहों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर सरकार का विशेष फोकस है, लेकिन बैंक उसमें बाधा उत्पन्न कर रही हैं। जिले की अधिकांश बैंक समूहों के सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) पास करने में आनाकानी करती हैं, जिससे उनको ऋण नहीं मिल पा रहा। बैंकों से कुछ फाइलें पास भी कर दी जाती, लेकिन उनके खातों में ऋण का पैसा नहीं भेजा जाता है, जो बाद में वह खाते बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

सीसीएल की फाइलें पास न होने से समूह की महिलाएं तो परेशान हैं, साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अफसरों के आगे लक्ष्य पूरा करने की चुनौती है। जबकि मिशन की ओर से लगातार बैंकों को पत्राचार किए जाते हैं। खास बात यह कि जिला प्रशासन ने भी जिले के प्रत्येक बैंक शाखा प्रबंधकों को भी कई बार पत्र जारी किए जा चुके हैं, फिर भी काम आगे नहीं बढ़ रहा है। सीसीएल की फाइल पास होने पर समूह को 1.50 लाख रुपये का ऋण दिया जाता है। अगर समूह ऋण का पैसा एक साल में बैंक को वापस कर देता है, तो उसको अगले साल तीन लाख का ऋण मिलता है। वह भी चुकाने पर तीसरे साल में छह लाख रुपये तक ऋण दिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

-------------
समूहों को इन कार्यों के लिए मिलता है ऋण
सीसीएल से मिलने वाले ऋण से समूह की महिलाएं पशुपालन, परचून की दुकान, माइक्रोनी, मसाला, निरमा आदि विभिन्न कार्य कर सकती हैं। इस पैसे से महिलाएं अपने उधारी निपटा सकती हैं। अपने अन्य जरूरी काम कर सकती है। बशर्तें उनको समय पर बैंक को पैसा लौटाना होता है। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

2500 खातों में नहीं भेजा पैसा, 1800 हो चुके बंद
विभागीय आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9964 सीसीएल का लक्ष्य है, जिसमें अगस्त तक 4152 सीसीएल बैंकों को करना अनिवार्य है। छह अगस्त तक बैंकों ने 2271 सीसीएल किया है। सीसीएल होने पर समूह के खातों में 1.50 लाख ऋण के रूप में भेजना होता है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 1800 व 2025-26 में 600 खातों में एक भी पैसा नहीं भेजा। पैसा न भेजने पर पिछले वित्तीय वर्ष के 1800 खाते बंद भी हो चुके हैं।

------------
-----------------

बैंकों व सीसीएल पर एक नजर

बैंक का नाम- लक्ष्य- अब तक सीसीएल
इंडियन बैंक- 4329- 497
आर्यावृत- 3494- 951
पीएनबी- 557- 40
पंजाब एंड सिंध- 305- 115
एसबीआई- 302- 89
यूनियन बैंक- 203- 05
बीओबी- 201- 65
बैंक ऑफ इंडिया- 87- 22
केनरा बैंक- 51- 02
सेंट्रल बैंक- 39- 01
इंडियन ओवरसीज- 39- शून्य
सहकारी बैंक- 351- 36
यूको बैंक 07- 12- लक्ष्य से अधिक किया।

-नोट: सीसीएल का यह आंकड़ा दो अगस्त का है।
--------------
वर्जन

सीसीएल करने में जिले की बैंके आनाकाना करती हैं। कई बार बैंकों को पत्राचार किया जा चुका है। जिलाधिकारी की ओर से भी कई बार प्रत्येक शाखा प्रबंधकों को पत्र जारी हो चुके हैं।

-जितेंद्र मिश्रा, डीसी, एनआरएलएम
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed