फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to strong current in Surajpur, the embankment was cut near forest number seven

सूरजपुर में तेज बहाव से जंगल नंबर सात के पास तटबंध कटा

Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Due to strong current in Surajpur, the embankment was cut near forest number seven
सूरजपुर में आई बाढ़ से कटा तटबंध।
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। उत्तराखंड और नेपाल में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से पहाड़ी नदियां उफना उठी हैं। इन नदियों का पानी शारदा नदी में आ रहा है। इससे शारदा नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत सूरजपुर के मजरा जंगल नंबर सात में ढकिया खुर्द गांव के सामने बना तटबंध कट गया है। इससे दर्जनों गांवों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। इलाके के कई गांव में पानी भर गया है तो कई रास्ते बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

तटबंध कटने से ढकिया खुर्द, ढकिया कलां, कुंअरपुर खुर्द, कुंअरपुर कलां, रमेश्वरापुर, रेवतीपुरवा, दंबलटांडा और ग्राम पंचायत रामनगर के मजरा रामपुर के लिए खतरा बढ़ गया है। उधर, वनबसा डैम से भी भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इस पानी के जिले में पहुंचते ही स्थिति और अधिक भयावह होने की आशंका है। तहसीलदार पलिया आशीष कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों और कट रहे बांध का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने शारदानदी के किनारे बसे गांव वालों को बाढ से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी है। जंगल नंबर सात में तहसीलदार पलिया आशीष कुमार सिंह और बाढ़ खंड के अधिकारी मौके पर निरीक्षण कर लोगों को बाढ़ से बचाव के उपाय बता रहे हैं। अधिकारियों ने अपने फोन नंबर भी बाढ़ प्रभावित गांवों में दिए हैं, जिससे किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed