{"_id":"66f82938fbbbeb781f0922dd","slug":"due-to-lack-of-road-to-the-cemetery-villagers-are-facing-difficulties-in-lakhimpur-khiri-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur kheri: कब्रिस्तान तक नहीं है सड़क, कमर तक भर जाता है पानी; सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur kheri: कब्रिस्तान तक नहीं है सड़क, कमर तक भर जाता है पानी; सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर
Sat, 28 Sep 2024 11:07 PM IST
अनुज कुमार
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:07 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में शव लेकर कमर तक पानी के बीच से परिजन गुजरे। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्राम पंचायत कोढैया में कब्रिस्तान का रास्ता न होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शव लेकर कमर तक पानी के बीच से गुजरे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर तहसील की ग्राम पंचायत कोढैया में कमर तक भरे पानी से गुजर कर जनाजा ले जाने की बेबसी की तस्वीर सामने आई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में गांव के कब्रिस्तान तक जाने का रास्ता न होने से ग्रामीण पानी से गुजर कर जाते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तहसील और ब्लॉक सदर की ग्राम पंचायत कोढैया निवासी 85 वर्षीय गुलाम हुसैन की मौत शुक्रवार को हो गई थी। उनका शव दफनाने को गांव के बाहर कब्रिस्तान ले जाया गया। गांव से कब्रिस्तान तक जाने वाले रास्ते पर चार से पांच फीट पानी भरा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को इसी पानी से होकर कब्रिस्तान जाना पड़ता है। गुलाम अली के परिजन शव लेकर उसी रास्ते से कमर तक भरे पानी से गुजरे। इसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर ग्राम पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वायरल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है पंचायत के जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कब्रिस्तान को जाने वाला रास्ता बदहाली का शिकार है।
विज्ञापन