फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa's food chain and surveillance reviewed

Lakhimpur Kheri News: दुधवा की खाद्य शृंखला और निगरानी की हुई समीक्षा

Fri, 07 Jul 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa's food chain and surveillance reviewed
दुधवा मं खाद्य श्रंखला की समीक्षा करते एनटीसीए टीम के सदस्य।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में चार बाघों की मौत के बाद जांच का सिलसिला जारी है। इन दिनों राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की टीम दुधवा में है। टीम के सदस्यों ने जंगल क्षेत्र का भ्रमण कर दुधवा की खाद्य शृंखला और पेट्रोलिंग की समीक्षा की।
विज्ञापन

एनटीसीए के उपनिरीक्षक हेमंत सिंह व वन संरक्षण के विशेषज्ञ आरके सिंह ने दुधवा पहुंचकर सबसे पहले किशनपुर सेंक्चुरी की कुकरगढ़ा, बफरजोन की मैलानी रेंज के सलेमपुर और रामपुर ढ़कैया में घटनास्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद समूचे वन क्षेत्र का भ्रमणकर खाद्य शृंखला का अध्ययन किया। टीम ने पाया कि दुधवा की खाद्य शृंखला बेहतर स्थिति में है।
विज्ञापन

यहां विविध प्रकार की वनस्पतियों के अलावा बाघों के भोजन के लिए बड़ी संख्या में शाकाहारी जीव उपलब्ध हैं। भ्रमण के दौरान टीम को बड़ी संख्या में हिरन, जंगली सुअर और दूसरे वन्यजीव दिखाई दिए। पेट्रोलिंग की स्थिति भी संतोषजनक मिली। टीम ने दुधवा नेशनल पार्क के साथ-साथ किशनपुर सेंक्चुरी और बफरजोन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed