फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa workers continue strike

दुधवा कर्मियों की हड़ताल जारी

Sat, 20 Feb 2016 07:25 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 20 Feb 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa workers continue strike
दुधवा कर्मियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इस कारण पर्यटन पूरी तरह ठप रहा। लखनऊ से आने के बाद उन्होंने बांह पर काली पट्टी बांधकर कर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीएम पर कार्रवाई की मांग को लेकर 27 जनवरी से जिप्सी चालकों, नेचर गाइड ने कार्य बहिष्कार कर दिया था और फिर कुछ दिन बाद इसमें फेडरेशन आफ फारेस्ट के बैनर तले दुधवा के कर्मी भी शामिल हो गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद 16 फरवरी को उन्होंने अपने शस्त्र और 18 फरवरी को महावतों ने हाथी भी प्रबंधन के सुपुर्द कर दिए थे। शुक्रवार को लखनऊ में भूख हड़ताल और प्रदर्शन के बाद यहां पहुंचे कर्मियों ने  शनिवार को काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मियों ने डीडी को वापस बुलाने की मांग करते हुए जल्द ही कार्रवाई की भी मांग की। फेडरेशन की स्थानीय इकाई अध्यक्ष पतिराज सिंह ने कहा कि अब यह आंदोलन प्रदेश स्तर पर पहुंच गया है। लखनऊ में लिए गए निर्णय के तहत पूरे प्रदेश में वन कर्मी बांह पर काली पटटी बांध कर विरोध दर्ज कराएंगे और यह तब तक चलेगा जब तक कार्रवाई नहीं होती है। इस बीच पूरे प्रदेश में जगह जगह सभाएं और विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा और आठ मार्च तक कार्रवाई न होने पर लखनऊ में एक रैली और सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....जब पीपी सिंह पहुंचे कर्मियों को मनाने
डीडी से कंजर्वेटर हुए पीपी सिंह बारिश के दौरान ही कर्मियों के पास जा पहुुंचे और उनसे पार्क की सुरक्षा करने को कहा। इस पर कर्मी काफी भावुक हो उठे। फिलहाल कर्मियों ने पार्क सुरक्षा और हड़ताल खत्म करने से मना कर दिया। श्री सिंह ने कहा कि पार्क राष्ट्रीय संपत्ति है और उसकी सुरक्षा सभी का दायित्व है कर्मियों ने भी यह माना लेकिन कार्रवाई होने तक आंदोलन खत्म न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed