फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa Tiger Reserve Met dozens of wire traps

दुधवा टाइगर रिजर्व में मिले तार के दर्जनो फंदे

Sun, 03 May 2015 07:19 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 03 May 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व की सोनारीपुर रेंज में जानवरों को शिकार बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तार के दर्जनाें फंदे मिले हैं। इनके मिलने से पार्क अधिकारियों में हड़कंप है और उन्होंने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है साथ ही कई जगहों पर नाकेबंदी भी की गई है। इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दुधवा के कोर जोन सोनारीपुर रेंज की एसडी सिंह रोड पर तार के दर्जनों फंदे मिले। फंदे मिलने की खबर से पार्क प्रशासन में हड़कंप हे और कर्मचारियों ने सघन चेकिंग शुरू कर दी है। बताया गया है कि चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को बांके के साथ कुछ दूर पर पकड़ लिया गया। कुछ देर बाद दो और लोगों को भी जंगल से पकड़ा गया। पार्क प्रशासन के मुताबिक इन लोगों से पूछताछ की जा रही है और जानने की कोशिश की जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर फंदे डालने के पीछे क्या मकसद था। फिलहाल इतने बड़े पैमाने पर फंदे मिलना दर्शा रहा है कि जंगल पर शिकारियों की नजरें गड़ी हुईं हैं और वह किसी बड़ी फिराक में हैं। इसको देखते हुए जंगल में विशेष सतर्कता शुरू कर दी गई है और कई इलाकों में नाकेबंदी भी चल रही है।
विज्ञापन

वार्डेन, दुधवा एनके उपाध्याय ने बताया कि एसडी सिंह रोड पर फंदे पाए गए थे। इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है उनसे पूछताछ जारी है। पार्क प्रशासन सतर्क है और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed