{"_id":"657f3ee23fea4b9faf02329f","slug":"dudhwa-national-park-housefull-from-20th-december-to-5th-january-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-11215-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक दुधवा नेशनल पार्क हाउसफुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक दुधवा नेशनल पार्क हाउसफुल
विज्ञापन
दुधवा के नकउहा नाले पर मगरमच्छ को देखते व फोटो खिंचाते सैलानी। सत्रोत संवाद
पलियाकलां। क्रिसमस और नए साल का जश्न प्रकृति की गोद में मनाने के लिए सैलानियों ने पहले ही बुकिंग कर ली है। दुधवा नेशनल पार्क 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक फुल रहेगा। रविवार को भी छुट्टी होने के कारण दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों की भीड़ दिखी। हालांकि, सैलानियों को मायूस होना पड़ा। उन्हें बाघ के दीदार नहीं हो पाए।
हर साल दुधवा नेशनल पार्क में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी उमड़ते हैं। इस बार शुरुआती दिनों से बाघ के दीदार होने और किराये में कमी किए जाने के कारण सैलानी अच्छी तादाद में पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते दुधवा पहले से ही हाउसफुल रहा। रविवार को भी दो शिफ्टों में सैलानियों ने पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य का करीब से नजारा लिया। हालांकि, रविवार को बाघ के दीदार सैलानियों को नहीं हो सके।
उधर, पहली शिफ्ट में जंगल भ्रमण कर आने के बाद सैलानी अपने हटों में रुके रहे। जिसके कारण पर्यटन परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। पार्क सूत्रों के अनुसार, 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक दुधवा सैलानियों के लिए हाउसफुल हो चुका है। सभी हट और डॉरमेट्री तक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
वो देखो... मगरमच्छ धूप सेंक रहा है
दुधवा नेशनल पार्क आने वाले सैलानी नकउहा नाले पर जरूर रुकते हैं। रविवार को भी करीब 15 मगरमच्छ एक साथ धूप सेंकते हुए देखे गए। एक सैलानी की नजर पड़ी तो उसने सभी को बताया। काफी देर तक सैलानी धूप सेंकते मगरमच्छों को निहारते रहे। फोटो खींचने के लिए सैलानियों की भीड़ लगी रही।
नेपाल भी सैलानियों की बनने लगा है पसंद
दुधवा घूमने आने वाले सैलानियों के लिए अब नेपाल भी पसंदीदा बनने लगा है। शनिवार को पार्क का भ्रमण करने के बाद काफी संख्या में सैलानियों की भीड़ नेपाल घूमने के लिए भी गई। रविवार को भी सुबह की शिफ्ट में जंगल भ्रमण करने वाले करीब आधा दर्जन सैलानी गाड़ियों की बुकिंग कराने नेपाल की ओर रवाना होते दिखाई दिए।
होटल कारोबारी भी कर रहे नए साल का इंतजार
नए साल का जश्न मनाने के लिए दुधवा में बुकिंग की मारामारी रहती है। ऐसे में बाहर से आने वाले काफी संख्या में सैलानियों की पहली पसंद पलिया के होटल होते हैं। जहां से उनको जिप्सी भी मुहैया हो जाती है। इसको लेकर पलिया के होटल कारोबारियों ने भी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दीं हैं और होटलों में बेहतर से बेहतर इंतजाम देने की होड़ लगने लगी है।
वर्जन
क्रिसमस और नए साल को लेकर सैलानियों के अच्छी तादाद में आने की उम्मीद है, जिसको लेकर पार्क प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किए हैं। बाकी नियमों के अनुसार ही सैलानियों को जंगल का भ्रमण कराया जाएगा और उनसे भी सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।
- डाॅ. रंगाराजू टी., डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
नए साल और क्रिसमस को लेकर दुधवा में काफी संख्या में सैलानी आएंगे। 20 दिसंबर से 5 जनवरी तक दुधवा में सारे हट और डॉरमेट्री हाउसफुल हो चुकी हैं। बाकी आगे भी सैलानियों को कोई दिक्कत न हों इसका इंतजाम किया जा रहा है।
- ललित कुमार वर्मा, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क