फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa is closed, if you want to see tiger then come to Bankeganj

Lakhimpur Kheri News: दुधवा है बंद, बाघ देखना है तो आइये बांकेगंज

Sun, 16 Jul 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa is closed, if you want to see tiger then come to Bankeganj
आबादी के पास चहलकदमी करता बाघ।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी और दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज जंगल से निकलकर बाघ आबादी की तरफ रुख कर रहे हैं। एक महीने के अधिक समय से पांच बाघों ने ढ़ाका,सलेमपुर और बरौंछा नाला के बीच में बसेरा बनाया हुआ है। इस बीच बाघ पशुओं का पीछा करता हुआ गांव व कुकरा-बांकेगंज रोड तक भी आ जाता है।
विज्ञापन

मैलानी और गोला रेंज से सटे गांव ढाका, इंदिरा नगर, सलेमपुर, हरदुआ इलाके में पांच बाघ खेतों में डेरा डाले हैं। हाल ही में ढाका गांव से सटे खेतों में रामस्वरूप अपनी गाय चरा रहे थे,तभी बाघ ने उनकी पालतू गाय का शिकार किया था। खाद डालने गए गांव निवासी मोहम्मद जाबिर को गन्ने के खेत में बाघ बैठा दिखा, तो वह उल्टे पांव वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

कुकरा-बांकेगंज रोड पर लोहिया पुल के पास आए दिन दो बाघ एक साथ राहगीरों को चहलकदमी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सलेमपुर बीट जंगल से निकलकर दो बाघ इंदिरा नगर गांव से सटे खेतों में चहलकदमी करते देखे जा रहे हैं। हरदुआ निवासी कमलेश कुमार के घर के पास एक बाघ करीब 20 मिनट तक खड़ा रहा। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी बमुश्किल बाघ को वहां से खदेड़ पाए। राहगीरों ने शनिवार शाम लोहिया पुल के पास बाघ को देखा, तो वापस हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल से रास्ता भटकर आबादी के पास पहुंचने वाले बाघ की लगातार निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दुबारा बाघ दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
- संजय बिस्वाल, डीएफओ, दक्षिण खीरी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed