फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa: Flood water filled a large part of the forest including three range complexes

दुधवाः तीन रेंज परिसरों समेत जंगल के बड़े हिस्से में भरा बाढ़ का पानी

Fri, 22 Oct 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dudhwa: Flood water filled a large part of the forest including three range complexes
दक्षिण निघासन रेंज परिसर में भरा बाढ़ का पानी।
वन कर्मियों की टीम ने बाढ़ के पानी में बहकर आए दो पाढ़ा औैर एक नीलगाय को रेस्क्यू किया
विज्ञापन

बांकेगंज। शारदा और घाघरा नदियों में आई भीषण बाढ़ को लेकर दुधवा टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ का पानी जंगलों में भरने से प्रभावित इलाकों के फील्ड कर्मचारियों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही बाढ़ के पानी में फंसे इंसानों और वन्यजीवों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि शारदा और घाघरा नदियों में आई बाढ़ से नदियों से सटे जंगलों में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे वहां रहने वाले वन्यजीव अपनी जान बचाने के लिए जंगल से सटे गांवों में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा नदियों से सटे गांवों में बाढ़ के पानी में बहकर आ रहे मगरमच्छों के पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में मझगईं, दक्षिण निघासन और संपूर्णानगर रेंज परिसर बाढ़ की चपेट में आ गए। इन तीनों रेंज परिसरों में बाढ़ का पानी भरने से वनाधिकारी और वन कर्मियों को ट्रैक्टर से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। वन कर्मियों की टीम ने बृहस्पतिवार को दक्षिण निघासन रेंज के छेदुइ पतिया गांव में बाढ़ के पानी में बहकर आए दो पाढ़ा और एक नीलगाय का बच्चा पहुंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने नदियों के किनारे गांवों में बसे लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पटेल ने बताया कि धौरहरा रेंज वन कर्मियों ने बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिन में घाघरा नदी से सटे गड़रियनपुरवा, तेलिया घाट, परौरी, रामलोक और बंशीबेला गांव में बाढ़ के पानी में फंसे 17 लोगों कल्लू, मनोज आदि को स्टीमर के जरिए वहां पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकालकर घौरहरा पुलिस प्रशासन के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed