{"_id":"688fa8adda3308802e062fb1","slug":"drone-seen-again-in-pipri-narayanpur-village-panic-spreads-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-152336-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांव पिपरी नारायनपुर में फिर दिखा ड्रोन, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांव पिपरी नारायनपुर में फिर दिखा ड्रोन, दहशत
Sun, 03 Aug 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
रात में ग्रामीणों ने लिया ड्रोन का फोटो।स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : घटना के बाद जांच करती पुलिस।
सिकंदराबाद। गांव पिपरी नारायनपुर में पांच घरों में हुई चोरी के अगले दिन शनिवार रात फिर गांव में ड्रोन देखने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। सीओ ने शीघ्र ही वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
गांव के नितेश तिवारी, पुतान लाल तिवारी, परशुराम तिवारी और सुरेश शुक्ला के घर शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोला था। घर से नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना से पहले गांव में ड्रोन उड़ते दिखा था।
शनिवार रात फिर गांव में घर के ऊपर ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। इसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया। पुलिस को भी वीडियो भेजा गया। शनिवार शाम सीओ मितौली जितेंद्र सिंह परिहार ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और कोतवाल आलोक कुमार धीमान को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुराग भी नहीं लगा पाई पुलिस
कुछ माह पूर्व गांव मूड़ा बुजुर्ग के दो घरों में हुई लाखों की चोरी की घटना के बाद तत्कालीन एएसपी नेपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के निर्देश दिए थे, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद खुलासा तो दूर कोई सुराग भी हाथ नहीं लगा।
वर्जन
पिपरी नारायनपुर गांव में हुई चोरी की घटना से ड्रोन से कोई मतलब नहीं है। ड्रोन कौन उड़ा रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी। चोरी की घटना के खुलासे के लिए निर्देश दिए गए हैं।
जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ मितौली