{"_id":"68599d6d9a216aff3e0562bf","slug":"dr-shyama-prasad-mukherjees-martyrdom-day-celebrated-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-148863-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया बलिदान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया बलिदान दिवस
Tue, 24 Jun 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करते मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के उ
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि एक देश, एक विधान और एक प्रधान के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले डॉ. मुखर्जी ने अपने प्राणों के बलिदान राष्ट्र के लिए कर दिए।
जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा कि आज जो पश्चिम बंगाल भारत में बचा है, उसकी देन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। जिला संयोजक राम जी मौर्य, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका गोला अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, कुलभूषण सिंह, अभिषेक सिंह सोमू, आशू मिश्रा ने भी संबोधित किया।
मोहम्मदी के भाजपा नगर मंडल शक्ति केंद्र बाजारगंज और गांव राजापुर बेनी में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम किए गए। अध्यक्षता मनोज गुप्ता ने की। राजापुर बेनी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित था। संवाद