फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr Chitra Sabha celebrated. Rajendra Prasad Jubilee

चित्रगुप्त सभा ने मनाई डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती 

Sat, 03 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 03 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dr Chitra Sabha celebrated. Rajendra Prasad Jubilee
match - फोटो : amar ujala
प्रथम राष्ट्रपति की जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई। शाहपुरा कोठी स्थित श्री दुर्गे चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त और डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिकांत श्रीवास्तव ने की। संचालन महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया। 
कार्यक्रम में योगेश सक्सेना, इंद्रमोहन सक्सेना, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, शशि, शिप्रा आदि तमाम वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से रोशनी डाली। 
विज्ञापन

इस मौके पर गौरव, विजय श्रीवास्तव, यश श्रीवास्तव, अंशुमान श्रीवास्तव, योगेंद्र सक्सेना, निशा श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राम किशोर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, सलोने श्याम रायजादा, अंकित श्रीवास्तव, नितिन, रीना, स्नेह, सौरभ सिन्हा, आशीष श्रीवास्तव, प्रशांत लाला, विक्की सक्सेना, स्मिता, विनय, राजीव रतन, मुकेश श्रीवास्तव, मुकेशसक्सेना, श्याम स्वरूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र प्रसाद जयंती पर हुआ क्रिकेट मैच 
डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती और अंतरराष्ट्रीय चित्रांश दिवस पर लखीमपुर कायस्थ समाज के संयोजन में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने किया। डॉ. इरा श्रीवास्तव ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। श्याम मोहन, कपिल श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, शशिकांत, विक्की सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, विकास श्रीवास्तव, दर्शकों में सक्षम, वीर सिंह, मसीखान, लवी, शाहरुख, शोभित, सुमित सक्सेना, कुलदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन पर अधिवक्ता सम्मानित
मोहम्मदी। नगर के एडीजे कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।  इस मौके पर बार एसोसिएशन ने सभी पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों को सम्मानित किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, महामंत्री मानस त्रिवेदी तथा एडीजे संजय खरे ने संयुक्त रूप से डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मोहम्मदी में न्यायिक कोर्ट की स्थापना वर्ष 1983 से लेकर अब तक निर्वाचित बार एसोसिएशन के सभी अध्यक्षों तथा महामंत्रियों को सम्मानित किया गया।
 विजेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, सच्चिदानंद दीक्षित, गंगासागर वर्मा, राकेश प्रताप पांडे, सतीश कुमार बाजपेई, रामकैलाश यादव, अवधेश चंद्र त्रिवेदी, शिवकुमार सिंह, रवींद्र प्रसाद त्रिवेदी, सुरेंद्र पाल वर्मा, आरके मिश्र, विवेक शुक्ल, शैलेंद्र चौहान, गोविंद खरे सभी पूर्व अध्यक्ष, रामदिनेश वर्मा, अरविंद गुप्ता, राजेंद्र शुक्ला, बसंत लाल शर्मा, प्रद्युम्न मिश्रा, कुलदीप सिंह, सतीश गुप्ता, श्याम बाबू मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, संजय त्रिवेदी, अनिल श्रीवास्तव, राजेश त्रिवेदी, मो. हसन नकवी, धर्म प्रकाश सिंह, राजेश गुप्ता, योगेश श्रीवास्तव सभी पूर्व महामंत्री सम्मानित किए गए।

इस मौके पर अपर सिविल जज लाल बाबू यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुुमार, एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार रमेश मौर्य सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे। संचालन वीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed