{"_id":"650c8ef6602c70d29d0d0cf4","slug":"door-to-door-garbage-collection-receipts-are-being-cut-arbitrarily-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-6190-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मनमाने तरीके से काटी जा रही डोर टू डोर कूड़ा उठान की रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मनमाने तरीके से काटी जा रही डोर टू डोर कूड़ा उठान की रसीद
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा काटी गई सौ रुपये की रसीद
लखीमपुर खीरी। हाल ही सभी घरों से कूड़ा कलेक्शन का शुल्क निर्धारित किया गया है, लेकिन कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। कई गृह स्वामियों से 50 रुपये तो कई जगहों से सौ-सौ रुपये की रसीदें काटी जा रही हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद अध्यक्ष और ईओ जांच कराने की बात कह रहे हैं।
हाल ही में नगर पालिका की अध्यक्ष डाॅ. इरा श्रीवास्तव ने सभी घरों को सूचीबद्ध करते हुए सभी मकानों से 50 रुपये की रसीद काटे जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से मकानों की सूची तैयार करनी शुरू हो गई है। कूड़ा कलेक्शन का काम जिस एनजीओ को कार्य सौंपा गया है, उनके कर्मचारी मनमानी पर उतारू है। कर्मचारी मोहल्लेवासियों से मनमाने रुपये वसूलते हुए उनकी रसीदें काट रहे हैं। ताजा मामला मोहल्ला भुइफोरवानाथ का है। यहां पर एक मकान से कूड़ा उठाने के नाम पर सौ रुपये की रसीद काटी गई। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि सुपरवाइजर मनमुताबिक रसीदें काट रहे हैं। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं।
जेएन प्राइवेट लिमिटेड के पास है वसूली का चार्ज
घरों से कूड़ा लेने के नाम पर काटी जाने वाली रसीदों के लिए नगर पालिका ने जेएन प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर दिया है। उक्त फर्म कर्मचारियों के माध्यम से वसूली कराई जा रही है। मनमानी के चलते शहरवासियों में गुस्सा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
फर्म को बचाने के लिए शुरू हुई कवायद
बताते हैं कि भले ही फर्म को ठेका दे दिया गया हो, लेकिन आज भी नगर पालिका के ही कर्मचारी कूड़ा एकत्र करने का कार्य कर रहे हैं। कूड़ा उठाने में नगर पालिका के ही संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। निर्धारित शुल्क से ज्यादा काटी जा रही रसीद को लेकर पालिका के अधिकारी मामले को इधर उधर घुमाकर पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कूड़ा कलेक्शन को लेकर निर्धारित शुल्क 50 रुपये तय है। यदि कर्मचारी दुकान न होने पर भी सौ रुपये की रसीद काट रहें हैं, तो जांच कराकर फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. इरा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष