Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Don't believe rumours, buy petrol and diesel only as per your requirement

Lakhimpur Kheri News: अफवाहों पर न आएं, पेट्रोल-डीजल केवल जरूरत के मुताबिक ही लें

Fri, 06 Mar 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Don't believe rumours, buy petrol and diesel only as per your requirement
अफवाह के चलते गोला में पेट्रोल पंप पर ई-रिक्शा और ट्राली में रखे ड्रमों में डीजल भरवाते लोग। सं
लखीमपुर/भीरा/गोला गोकर्णनाथ। ईरान और इस्राइल के बीच जारी तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों ने जिले के पेट्रोल पंपों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ा दी। लोग डर और चिंता में ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और बड़े ड्रम लेकर ईंधन लेने पहुंचे। कुछ ने बाल्टियों में पेट्रोल भरवाया, तो कुछ ने 120 से 150 रुपये प्रति लीटर तक भुगतान किया।
विज्ञापन

पंप संचालकों ने बताया कि आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही है और अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर सत्यम गुप्ता ने बताया कि सामान्य दिनों में पेट्रोल की बिक्री ढाई से 3000 लीटर और डीजल की 10,000 लीटर रहती थी, लेकिन अफवाह के कारण दो दिन में यह तीन गुना तक बढ़ गई।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आम जनता से अपील की कि केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल लें। उन्होंने कहा कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भी पुष्टि की कि तेल कंपनियां नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने पंपों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए और चेताया कि भीड़-भाड़ से बचें, अनुशासन बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed