फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Donate blood without fear... the risk of diseases will be reduced

Lakhimpur Kheri News: बिना डरे करें रक्तदान... बीमारियाें का खतरा होगा कम

Tue, 30 Sep 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Donate blood without fear... the risk of diseases will be reduced
जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान करते युवक व उपस्थित स्टाफ। संवाद
लखीमपुर/ओयल। रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के जीवन के लिए अहम है, बल्कि इससे दाताओं के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि नियमित रक्तदान करने से शरीर में खून का प्रवाह बेहतर होता है और कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संतोष मिश्र का कहना है कि ब्लड बैंक में कम से कम प्रत्येक ग्रुप के 10-12 यूनिट खून की उपलब्धता व आवश्यकता होती है, जबकि उपलब्धता रक्तदाताओं और ग्राही के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान की भूमिका और भी अहम हो जाती है। हर स्वस्थ व्यक्ति साल में कम से कम दो बार रक्तदान करे। रक्तदान से कमजोरी नहीं आती है।
विज्ञापन




ये हैं फायदे

-रक्तदान से शरीर में नया खून बनता है।
-नियमित रक्तदान दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
-रक्तदान करने से मोटापे और संबंधित समस्याओं की आशंका कम होती है।
-कैंसर के खतरे में कमी।
-रक्तचाप संतुलित रहता है।
-बीमारियों का समय रहते जानकारी मिल जाती है।
----------




जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में इतने यूनिट रक्त
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में मंगलवार को 173 यूनिट रक्त है। इसमें
ब्लड ग्रुप (+)प्लस (-)माइनस कुल यूनिट
ए 14 03 17
बी 71 00 71
एबी 06 00 06
ओ 74 05 79
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed