फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dolphins life in danger due to low water level of Sharda Canal in Lakhimpur kheri

खतरे में डॉल्फिन की जान: नहर में कम हुआ पानी... बेचैन दिखीं 'जल की रानी'; हैरान करने वाला है ये वीडियो

Sat, 25 May 2024 09:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 May 2024 09:27 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी की शारदा सहायक नहर के जलस्तर में कमी आ गई है। भीषण गर्मी में पानी कम होने से नहर में 12 से अधिक डॉल्फिन की जान खतरे में पड़ गई है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, डब्ल्यूटीआई, डब्ल्यूआईआई और स्वयंसेवी संस्था टीएसए ने डॉल्फिन को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Dolphins life in danger due to low water level of Sharda Canal in Lakhimpur kheri
नहर में डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में शारदा नगर रेंज में नकहा ब्लॉक के चकई गांव के पास से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक नहर का जलस्तर अचानक कम हो गया है। इसकी वजह से 12 से अधिक डॉल्फिन की जान खतरे में पड़ गई है। वन विभाग के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, डब्ल्यूटीआई, डब्ल्यूआईआई और स्वयंसेवी संस्था टीएसए ने डॉल्फिन को बचाने की मुहिम शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह नहर की पटरी से गुजर रहे ग्रामीणों ने नहर में डॉल्फिन को बार-बार पानी के बाहर कूदते देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सूचना मिलने पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन, भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) विपुल मौर्य, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई ) श्रुति सिंह, टर्टल सरवाइवल एलायंस (टीएसए) विशेषज्ञ शैलेंद्र सिंह और रेंजर अभय कुमार मल्ल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में पानी बढ़ाने का अनुरोध
वन विभाग ने डॉल्फिन की जान बचाने के लिए सिंचाई विभाग से नहर में पानी बढ़ाने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं। चकई गांव के निकट नहर में डॉल्फिन की संख्या 12 से अधिक बताई जा रही है। जिसमें पांच नर, पांच मादा और दो बच्चे शामिल हैं। इनमें कम पानी होने से चार डॉल्फिन की जान खतरे में ज्यादा है। जबकि आठ डॉल्फिन गहरे पानी में होने की वजह से उनकी जान को खतरा कम बताया जा रहा है।

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि शारदा नहर रेंज के चकई गांव के पास शारदा सहायक नहर में जलस्तर कम हुआ है। इससे 12 से अधिक डॉल्फिन की जान खतरे में पड़ गई है। चार डॉल्फिन कम पानी में है। आठ गहरे पानी में हैं। फिलहाल वह सुरक्षित हैं। खतरे में पड़ी चार डाॅल्फिन को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed