{"_id":"66c4d1ecbf7c9e286b096f3f","slug":"doctors-strike-continues-for-the-seventh-day-opd-runs-in-tent-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-127422-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डॉक्टरों का सातवें दिन भी धरना जारी, टेंट में चली ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डॉक्टरों का सातवें दिन भी धरना जारी, टेंट में चली ओपीडी
विज्ञापन
ओयल में धरना प्रदर्शन करते ट्रेनी डॉक्टर। संवाद
ओयल। एमसीएच विंग में 14 अगस्त से शुरू हुआ मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान सभी डॉक्टर हाथों में बैनर-पोस्टर, तख्तियां लेकर अस्पताल परिसर व मुख्य मार्गों का भ्रमण कर नारेबाजी करते दिखे। प्रदर्शनकारियों को जनता का भी समर्थन मिल रहा है।
डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना को लेकर शोक जताया। उन्होंने ईश्वर से पीड़ित परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। धरने पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टरों ने मरीजों को टेंट में देखा। डॉक्टरों ने मेडिसिन, पल्मोनरी, साइकेट्री और आर्थो की ओपीडी टेंट में चलाई। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. आरके कोली भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बात कर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या के मामले से जनता में आक्रोश पैदा हो गया। इस घटना के खिलाफ जिले में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। लोग सड़कों पर उतरकर कैंडल मार्च निकालते हुए पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में महिलाओं, छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी देखी जा रही है। प्रदर्शनकारी दोषियों को कड़ी सजा देने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद से सोशल मीडिया पर भी लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला है।