फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM-SP reached Seth Ghat, took stock of preparations

सेठ घाट पहुंचे डीएम-एसपी, तैयारियों का जायजा लिया

Tue, 09 Nov 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
DM-SP reached Seth Ghat, took stock of preparations
छठ पूजा के लिए सेठघाट का जायजा लेते डीएम एसपी।
डीएम ने छट पूजा को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीएम-एसपी ने सोमवार को छठ पूजा स्थल सेठ घाट जाकर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने तहसील और नगर पालिक प्रशासन को पूजा से पहले व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सोमवार शाम एसपी विजय ढुल के साथ छठ पूजा की तैयारियां देखने के लिए सेठ घाट जा पहुंचे। उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष सूबेदार सिंह व संरक्षक मृगांग शेखर उपाध्याय से बातचीत की। उन्हें डीएम ने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इसके बाद पूजा स्थल पर साफ सफाई देखी। नदी में मगरमच्छ होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने वन विभाग की टीम को पूजा के दौरान नाव से निगरानी करने के निर्देश दिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश और बीडीओ पीयूष कुमार सिंह को छठ पूजा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम सदर राजेश कुमार और वन विभाग वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन

संपूर्णानगर। छठ पूजा के लिए सिंगाही खुर्द स्थित छठ घाट पर की जा रही तैयारियों का थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी ने जायजा लिया। यहां उन्होंने पूजास्थल देखने के अलावा आने वाले रास्ते को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला में भी छठ पूजा की तैयारियां शुरू
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में छठ पूजा की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। छठ पूजा को लेकर नगर पालिका परिषद ने दीपावली से पूर्व ही गोकर्ण तीर्थ में जल भरवा दिया है। नगर पालिका के प्रधान लिपिक राजेश बाजपेई ने बताया कि मंगलवार से गोकर्ण तीर्थ की साफ-सफाई, विद्युत लड़ियों से सजावट, लाइट का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद

छठ पूजा के लिए काली मंदिर सरोवर की सफाई शुरू हुई
मैलानी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सक्रिय हुई नगर पंचायत ने छठ पूजा को देखते हुए काली मंदिर सरोवर की साफ-सफाई का कार्य युद्घस्तर पर शुरू कर दिया।
अमर उजाला ने सोमवार को ‘काई वाले पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं’ शीर्षक से खबर छापी थी। खबर छपने के बाद मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया। चेयरमैन सत्यवती ने खुद खड़े होकर दोपहर बाद कई कर्मचारियों को लगाकर सरोवर की काई और गंदगी साफ करवाने का काम शुरू कराया। उन्होंने कहा कि सरोवर की सफाई करवाई गई थी, लेकिन आसपास के लोग सरोवर में अपने घरों की गंदगी डाल देते हैं, इसी से पानी में काई जमा हो गई है। कहा कि सरोवर की काई को साफ करवाकर तालाब में साफ पानी भरवाया जाएगा, ताकि छठ पूजा में किसी को कोई परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed