फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM-SP heard complaints in Sadar Kotwali and Kheri police station

सदर कोतवाली और खीरी थाने में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें

Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
DM-SP heard complaints in Sadar Kotwali and Kheri police station
सदर कोतवाली में समाधान दिवस पर मौजूद डीएम और एसपी।
माह के द्वितीय शनिवार को जिले के सभी थानों पर हुआ थाना समाधान दिवस
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस हुआ, जिसमें पुलिस व भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन ने थाना खीरी व थाना कोतवाली सदर में फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनीं।
थाना समाधान दिवस थाना खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राजस्व-पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नहीं होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझकर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। यदि मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम व तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें। एसपी संजीव सुमन ने कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

समाधान दिवस में तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, पुलिस और राजस्व के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन थाना कोतवाली सदर पहुंचे, जहां पर मौजूद फरियादियों को समस्याओं मौके पर सुना और यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण राजस्व व पुलिस विभाग के संयुक्त टीमें मौके पर जाकर कराएं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में आईं आठ शिकायतें
पलियाकलां। एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य व सीओ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का हुआ, जिसमें पुलिस की आठ शिकायतें आईं। इसमें से एक शिकायत का मौके से शिकायत कर दिया गया है। जबकि बाकी अन्य हल्का दरोगाओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षकसैयद मोहम्मद अब्बास, मझगईं चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी समेत कई लेखपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed