फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM-SP did surprise inspection of district jail

डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
DM-SP did surprise inspection of district jail
जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर निकले डीएम-एसपी।
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन ने सोमवार को संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने बंदियों का हालचाल जाना और खाने पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही डीएम ने जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष जताया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया गया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर पंकज सिंह डिप्टी जेलर अविनाश चौहान सुनील कुमार नीरज कुमार चिकित्सक डॉ. दीपांकर, डॉ. सुनील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed