फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM imposes ban on entry of men after surprise inspection of one stop center

डीएम ने वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर पुरुषों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Thu, 13 Aug 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
DM imposes ban on entry of men after surprise inspection of one stop center
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित आपकी, सखी (वन स्टॉप सेंटर) का औचक निरीक्षण किया और यहां पर पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में स्थापित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

डीएम ने वन स्टॉप सेंटर की सेंट्रल मैनेजर रश्मि चौबे को निर्देश दिए कि इस सेंटर में पुरुषों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी असुविधा की दशा में वह तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी को अवगत कराएं, जिससे समस्या का निदान कराया जा सके। उन्होंने परिसर में लगे कैमरों के कंट्रोल रूम को भी देखा। डीएम ने कहा कि यह एक अत्यंत संवेदनशील संस्थान है। इसलिए यहां सतत निगरानी की आवश्यकता है। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, सीओ सिटी और महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा बिष्ट भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed