फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM gave door-to-door knock, distributed voter invitation cards in Kashinagar

डीएम ने घर-घर दी दस्तक, काशीनगर में बांटे मतदाता निमंत्रण पत्र

Sun, 13 Feb 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
DM gave door-to-door knock, distributed voter invitation cards in Kashinagar
मुहल्ले में लोगों से मतदान करने की अपील करते डीएम - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिस तरह मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, उसी तरह मतदाता जागरूकता अभियान परवान चढ़ने लगा है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह का सड़कों व मोहल्लों में डोर टू डोर निमंत्रण पत्र बांटने का कैंपेन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। मोहल्ला काशीनगर में डीएम ने मतदाता निमंत्रण पत्र बांटे।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल सिंह के संग शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला काशीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं मतदाताओं के घरों की कुंडी खटखटाई। घरों से निकलने वाली महिला व पुरुष मतदाताओं को डीएम ने स्वयं मतदान दिवस का निमंत्रण देकर लोकतंत्र के महापर्व पर अपने बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने काशीनगर में घरों के अलावा प्रतिष्ठानों, मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम, इस्तरी वाले, सब्जी एवं फेरी वालों को निमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर रेनू व ईला प्रकाश ने भी राहगीरों, बाइक एवं चार पहिया से अपने गंतव्य के लिए जा रहे लोगों को भी आमंत्रण पत्र देकर डीएम की अपील दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस मुहिम में जनपद वासियों व विशेषकर युवा मतदाताओं का बढ़-चढ़कर सहयोग मिल रहा है। डोर टू डोर कैंपेन के दौरान लोग उन्हें मतदान दिवस के दिन स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों से भी मताधिकार कराने के लिए आश्वस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार 90 पार कैंपेन में सोशल प्लेटफॉर्म पर भी जनपद वासियों का सहयोग मिल रहा है। उन्हें आशा है कि जनपद वासियों के सहयोग से खीरी इस कीर्तिमान को स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed