फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM Durga Shakti Nagpal inspected the Ghaghi drain in Nighasan of Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: डीएम ने घाघी नाले का किया निरीक्षण, बंधा निर्माण कार्य को मानसून से पहले पूरा करने के निर्देश

Thu, 24 Apr 2025 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 05:56 PM IST
सार

निघासन में बाढ़ से बचाव के लिए घाघी नाले पर बंधा निर्माण व अन्य काम कराए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
DM Durga Shakti Nagpal inspected the Ghaghi drain in Nighasan of Lakhimpur Kheri
डीएम ने घाघी नाले का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने घाघी नाले पर बन रहे बंधा और निर्माणाधीन रपटा पुलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य मानसून से पहले हर हाल में पूर्ण किए जाएं, ताकि बाढ़ की स्थिति से पहले ही सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किए जा सकें।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कुछ किसानों ने बंधा निर्माण का विरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि घाघी नाले पर बंधा निर्माण एवं अन्य बाढ़ राहत कार्यों को लेकर भाजपा प्रदेश संयोजक व झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह तथा निघासन नगर पंचायत चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ने लगातार प्रयास किए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस गंभीर समस्या को उठाया था, जिसके बाद शासन ने परियोजना को स्वीकृति दी और बजट भी जारी किया गया। स्थानीय जनता को उम्मीद है कि प्रशासनिक निगरानी और जनप्रतिनिधियों की पहल से इस बार क्षेत्र को बाढ़ की त्रासदी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: कराची से बरेली मायके आई थी शहनाज, अब पाकिस्तान वापस भेजने में आ रही अड़चन, यह है वजह

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक पटेल शशांक वर्मा, भाजपा नेता राजा राजराजेश्वर सिंह, निघासन चेयरमैन बद्रीप्रसाद मौर्य, प्रमुख किसान नेता बक्शीस सिंह और अमित सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा एसडीएम राजीव निगम, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के एक्सईएन शोभित कुशवाहा, एसडीओ समेत सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed