{"_id":"680a11752bb2f2358d062776","slug":"legal-hurdles-in-sending-shahnaz-back-to-pakistan-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कराची से बरेली मायके आई थी शहनाज, अब पाकिस्तान वापस भेजने में आ रही अड़चन, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कराची से बरेली मायके आई थी शहनाज, अब पाकिस्तान वापस भेजने में आ रही अड़चन, यह है वजह
Thu, 24 Apr 2025 03:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Apr 2025 03:55 PM IST
सार
पाकिस्तान के कराची में दिल्ली मेंशन नॉर्थ रोड निवासी शहनाज बेगम का मायका बरेली में है। पिछले दिनों शहनाज अपनी बीमार मां को देखने यहां आई थीं। बरेली आने के दौरान ट्रेन में उनका पर्स चोरी हो गया था, जिसमें वीजा व पासपोर्ट था।
विज्ञापन
अपनी मां के साथ शहनाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के कराची से 45 दिन के वीजा पर अपनी बीमार मां को देखने बरेली आईं शहनाज शाहिद की वापसी में अड़चन आ गई है। दरअसल, शहनाज का वीजा और पासपोर्ट ट्रेन में चोरी हो गया था, जिसकी जांच रामपुर जीआरपी कर रही है। स्थानीय पुलिस प्रशासन के सामने यह उलझन है कि शहनाज को पाकिस्तान कैसे भेजा है। ऐसे में शहनाज की वापसी को लेकर वैकल्पिक इंतजाम के बारे में विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
शहनाज 24 मार्च को बरेली शहर के शाहदाना स्थित अपने मायके भाई सलीम के घर आई थीं। करीब 40 साल पहले उनकी शादी पाकिस्तान के कराची निवासी शाहिद हुसैन से हुई थी। वहां कराची में उनका भरा पूरा परिवार है। पहलगाम में हुए आतंकी हमने के बाद भारत सरकार ने सख्त फैसले लिए हैं। इनमें से एक अनाधिकृत रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रह रहे 34 पाकिस्तानी
सरकार के फैसले के बाद शहनाज को भी 48 घंटे में भारत छोड़ना पड़ सकता है। वैसे तो जिले में 34 अन्य पाकिस्तानी रह रहे हैं, लेकिन वह लॉन्ग वीजा पर आए हुए हैं। शहनाज को छह मई को वापस पाकिस्तान जाना था। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने टीम के साथ शहनाज के मायके जाकर उनसे जानकारी ली।
यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: बरेली में 34 पाकिस्तानी नागरिक... मायके आई शहनाज को 48 घंटे में वापस जाना होगा पाकिस्तान

शहनाज ने उनसे कहा कि वह अपनी मां से मिलने आई थीं। उन्हें पाकिस्तान जाने में कोई समस्या नहीं है, जब चाहे तब भेज दिया जाए। सूत्रों की माने तो पुलिस प्रशासन के अधिकारी दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं। शहनाज को एक-दो दिन में ही दिल्ली भेज दिया जाएगा। वहां से दूतावास के जरिए उन्हें पाकिस्तान भेजने की कार्रवाई की जाएगी।