{"_id":"5f4e8da18ebc3e532e51d597","slug":"dm-did-surprise-inspection-of-diet-gave-instructions-lakhimpur-news-bly4183005181","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया डायट का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया डायट का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को राजापुर में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां स्थापित कोविड हेल्प डेस्क पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण, तापमान एवं ऑक्सीजन लेवल की जांच कराई और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से आने जाने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने डाइट के विभिन्न पटलों सहित कार्यालय परिसर का गहनता से निरीक्षण किया और उपस्थित पंजिका देखी। सभी डायट प्रवक्ताओं से उनके कार्य दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत सतर्कता और सावधानी के साथ अपने पदीय कार्य दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को नियमानुसार निष्प्रयोज्य घोषित करने की कार्यवाही के लिए डायट प्राचार्य को निर्देशित किया है।