{"_id":"66f4dc3ffa1a209f459bba7e02be979d","slug":"dm-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग अधिकारी की क्लास ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग अधिकारी की क्लास ली
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 03 Mar 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस गोला में शिकायतों का निस्तारण न होने और फरियादियों को चक्कर लगवाने पर डीएम किंजल सिंह सख्त हो गईं। उन्होंने एक-एक कर अधिकारियों की क्लास ली और समस्याओं के शत-प्रतिशत निस्तारण को कहा। उन्होंने 185 शिकायतों में से 11 का मौके पर निस्तारण किया।
गोला गोकर्णनाथ। तहसील दिवस सभागार में डीएम मैलानी से आई विकलांग रानी कुमारी की पेंशन तमाम चक्कर लगवाने के बाद भी न बनाए जाने पर डीएम गंभीर हो गईं। उन्होंने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद की क्लास लगाते हुए निर्देश दिए कि किसी विकलांग को बार-बार लखीमपुर न दौड़ना पड़े। क्षेत्र में मॉडल स्कूल न खुलने की शिकायत पर डीएम ने डीआईओएस अशोक कुमार को बुलाया और उनसे मॉडल स्कूलों की सूची मांगी। जब डीआईओएस ने बताया कि सूची वह नहीं लाए हैं इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
तहसील दिवस में डीएम के साथ सीडीओ नीतेश कुमार, एसपी अरविंद सेन यादव, एसीएमओ बीबी राम और सीओ मधुवन कुमार सिंह बैठे। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और तहसीलदार अभिमन्यु फरियादियों के प्रार्थनापत्र लेकर डीएम तक पहुंचने में लगे रहे।
विज्ञापन
तहसील दिवस में देर से आने वाले फरियादियों को लौटना पड़ा।
डीएम की अध्यक्षता में होने वाले तहसील दिवस में इस बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकलांग कैंप नहीं लगाया गया। इस कारण काफी संख्या में विकलांगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराने की मांग की। वकीलों ने बताया कि फाइल रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय के कार्यालय में भूमि के अभाव में लंबित है। ज्ञापन में एसोसिएशन भवन के लिए तहसील में भूमि दिलाने की मांग की गई।
पलियाकलां। एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 30 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, किंतु किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर सीओ, तहसीलदार, एडीओ विद्युत, एबीएसए, सीएचसी अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
मितौली। एसडीएम शादाब असलम की अध्यक्षता में 18 शिकायतें आई, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया।
धौरहरा। एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने 29 शिकायतें सुनीं, जिसमें से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
मोहम्मदी। ब्लाक सभागार में हुए तहसील दिवस में 57 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। यहां एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने समस्याएं सुनीं।