{"_id":"63557a7824fc5a74e16ef029","slug":"diwali-today-worshiping-lakshmi-ganesh-will-ask-for-happiness-and-prosperity-lakhimpur-news-bly501726697","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली आज, लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर मांगेंगे सुख समृद्घि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली आज, लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर मांगेंगे सुख समृद्घि
विज्ञापन
पूजा की सामग्री खरीदते लोग।
प्रकाश का पर्व मनाने के लिए रविवार की शाम तक बाजार रहे गुलजार
चूरा, खील-खिलौनों से लेकर दीपक और आतिशबाजी की हुई बिक्री
लखीमपुर खीरी। दीपावली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर रविवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजार गुलजार रहे। लोगों ने त्योहार पर पूजन सामग्री से लेकर घरों को सजाने एवं पकवान बनाने की सामग्री खरीदी तो वहीं बच्चों ने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर आतिशबाजी की सामग्री ली। इसके अलावा पर्व को लेकर अलाय-बलाय भी खूब बिका।
प्रकाश का पर्व मनाने के लिए रविवार रात तक शहर के बाजार में रौनक बनी रही। त्योहार की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजार में चहल पहल बढ़ने लगी। दोपहर होते ही बाजार में इस कदर भीड़ उमड़ी कि सड़कें तक जाम हो गईं। महिलाओं ने जहां पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चूरा, खील, मिठाई, अलाय बलाय, मिट्टी के दीये खरीदे तो वहीं बच्चों ओर युवाओं ने घरों को सजाने के लिए रंग बिरंगी झालर, रंगोली आदि खरीदीं। इसके अलावा पूजन के बाद खुशियां मानने के लिए जीआईसी मैदान पहुंचकर पटाखा, मस्ताब, अनार आदि की खरीदारी की। यातायात पुलिस जाम खुलवाने के लिए मसक्कत करते दिखे।
गोला गोकर्णनाथ। दीपावली पर सजे धजे नगर में सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक, बाइक शो रूम की शोभा देखते ही बन रही है। वहीं नगर का तीर्थ बाजार की रंग बिरंगी दुकानें ग्राहकों से भरी हैं। नगर और क्षेत्र से आए लोगों ने मिट्टी के दीये से लेकर भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियां, पूजन सामग्री, मेवा मिष्ठान फल, खाद्य पदार्थों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
ममरी। कस्बे के बाजार मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों पर पटाखे, अनार, मेहताब, राकेट, चरखी, फुलझड़ी, सेवेन स्टार आदि सामान खरीदने वालों का ताता लगा रहा। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें रविवार और सोमवार दो दिन दुकानें लगाने की अनुमति मिली है।
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, फायर सर्विस स्टेशन गोला प्रभारी सुरेंद्र सिंह शिंदे ने बताया कि वैसे तो ममरी में आतिशबाजी के मोहम्मद शरीफ, रियाज अहमद, रुखसाना बानो तीन लाइसेंस धारक है, जबकि अन्य लोगों ने दुकान लगाने के लिए एसडीएम गोला कार्यालय से अनुमति पत्र ले रखा है।
दीपावली पूजन : वृष, सिंह एवं कुंभ लग्न में करना है उत्तम
पंडित रामदेश शास्त्री बताते हैं कि दिवाली पूजन वृष, सिंह एवं कुंभ लग्न में करना उत्तम रहता है, क्योंकि सोमवार को राहु काल 07 बजकर 30 मिनट से रात 09 बजे तक रहेगा। इसके बाद अमृत काल योग मिल रहा है, जो रात 09 बजे से 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
1. अभिजीत योग - सुबह 11 बजकर 19 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक।
2. विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से 02 बजकर 21 मिनट तक।
3. व्यावासिक पूजन मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक।
4. गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 33 मिनट तक।
5. तंत्र साधना मुहूर्त - आधी रात 01 बजकर 4 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक।
अलाय बलाय की सामग्री भी बिकी खूब
दीपावली पर रात में अलाय बलाय जलाने की परंपरा है। इसके लिए सन की लकड़ी का उपयोग किया जाता है। सोमवार को दिवाली होने के चलते रविवार को शहर के बाजार सन की लकड़ी से सज गए। इसके गठ्ठर 30 से 40 रुपये में बिका। लोगों ने अलाय बलाय की परंपरा निभाने के लिए इनकी खरीदारी की।