फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Diwali Rangoli colors filled in

रंगोली में भरे दिवाली के रंग

Mon, 09 Nov 2015 11:19 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 09 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Diwali Rangoli colors filled in
दिवाली से पहले जिले के स्कूलों में रंगोली सजाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से उनमें दिवाली के रंग भरे। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के शिक्षक भावना तिवारी, अश्विनी शुक्ला, सतेंद्र कौर, रुची और बलराम अवस्थी के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पूरा स्कूल सज गया। प्रधानाध्यापक मोहिनी रस्तोगी ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम दिवाली बाद घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

लक्ष्मण प्रसाद राज महाविद्यालय में अनौपचारिक प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया गृह विज्ञान की छात्राओं ने दिवाली से पहले हुई इस प्रयोगात्मक परीक्षा में पारंपरिक रंगोली और गृह सज्जा के विभिन्न उपकरण तैयार किए। आकर्षक रंगोली बनाकर उन्होंने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। द इंडियन एकेडमी स्कूल में दिवाली समारोह आयोजित किया गया,  जिसमें कई रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लक्ष्मी-गणेश की दीप जलाकर पूजा की गई और बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली सजाकर अपनी-अपनी प्रतिभाओं को दिखाया।
डांडिया नृत्य में शिक्षिकाओं और बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी के दौरान पटाखे फुलझड़ियां, अनार और दीयों को जलाकर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों ने भगवान गणेश एवं लक्ष्मी के कैलेंडरों को सजाया। कक्षा दो में मोमबत्तियां, कक्षा 6 में दीया सजाओ, कक्षा 7 में  पॉट सजाओ एवं कक्षा आठ में पेंटिंग डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने तरह-तरह की वेशभूषा में देवी-देवताओं के स्वरूप प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ऊषा एडी इमेंयुअल एवं प्रबंध निदेशक उमेश गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कृत किया और पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण की जानकारी दी।
गोला गोकर्णनाथ। कोटबारा रोड स्थित सिल्वर सिटी एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, रेड हाउस और यलो हाउस के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया।
विद्यालय परिसर में कराई गई रंगोली प्रतियोगिता में जयंती मिश्रा के नेतृत्व में ब्लू हाउस, स्वाति मिश्रा के नेतृत्व में ग्रीन हाउस, सुचिता मिश्रा के नेतृत्व में रेड हाउस और शोभा मिश्रा के नेतृत्व में यलो हाउस के टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगोली में कई तरह के रंग भरकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने ब्लू हाउस को प्रथम, रेड और यलो हाउस को द्वितीय, ग्रीन हाउस को तृतीय स्थान दिया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. हरमोहन सिंह खुराना, प्रधानाचार्य सचेंद्र कुमार शुक्ल, एपी शुक्ला, अजीत कुमार, पूजा वर्मा, गीता मिश्रा, अर्चना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज। दिवाली के मौके पर बोझिया स्थित बॉ स्कूल में छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कक्षा छह, सात और आठ की सौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें छात्राओं ने प्रांगण की जमीन पर पक्षियों के चित्र बनाकर रंग भरे।
 वार्डेन निशी पांडे के निर्देशन में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में काफी संख्या में छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
मोहम्मदी। नगर के पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में दिवाली पूर्व छात्राओं ने रंगोली सजाई।
कक्षा 11 अ की छात्रा नेहा राठौर, वंदना, उपासना, रोशनी, सारिका सैनी, संध्या शर्मा, पारुल, नीलम, कक्षा 12 अ की ज्योति सिंह, काजोल सिंह, किरन देवी, शालू राठौर, दीपा सिंह, पूजा राठौर के अलावा कक्षा 6 की खुशबू, दिव्यांशी, श्रेयांशी, सलोनी, कक्षा सात की मुस्कान गुप्ता, आयुषी भदौरिया, नंदिनी राठौर, पायल राठौर, आयुषी रस्तोगी, अंशिका त्रिवेदी, गौरी देवी तथा कक्षा आठ की संगीता, भूमि राठौर, भूमिका अवस्थी, श्वेता रस्तोगी, कक्षा नौ की ऐमन खान, आर्ची दीक्षित, आरती, कशिश सिंह सहित तमाम छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसएन वर्मा, उपप्रधानाचार्य संतोष पांडे, नितिन गुप्ता, अजीत शर्मा, सुरेश मिश्रा सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
उधर, नगर के यूडी चिल्ड्रेन्स एकेडमी में कक्षा साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रदूषण मुक्त विषय पर रंगोली, दीपक, चित्रों सहित अनेक रचनात्मक कलाओं से सजाया तथा दीवारों पर रंग बिरंगे चित्र बनाकर सभी का मनमोह लिया। इस मौके पर प्राचार्य पुष्पा गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता , डॉ कमलेश दीक्षित, अवनीश गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
ओयल। नेशनल पब्लिक स्कूल में दीप रंगोली सजाओ प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने रंगोली बनाकर उन पर दीप सजाए। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक दीपिका गुप्ता एवं रामनिवास गुप्ता प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
---
दीया प्रतियोगिता में कृष्ण प्रथम
पलियाकलां। शहर के पलिया मांटेसरी स्कूल में दीया और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने मोर, गणेश जी समेत कई अन्य आकृतियों उकेरकर प्रतिभा का परिचय दिया।

दीया प्रतियोगिता में  कृष्ण मिश्रा प्रथम, मानसी गुप्ता द्वितीय और अमृत पाल तृतीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में शैली, सबा, प्रीति, संदीप, करुणेश आदि विजयी रहे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को स्कूल के अध्यक्ष रमेश चंद्र गर्ग, प्रबंधक अनूप गुप्ता के साथ वारिष्ठ वाणी और कायस्थ महासभा के पदाधिकारी एसके श्रीवास्तव गुन्नू बाबू, प्रधानाचार्य रतना वाजपेयी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed