{"_id":"6b032982e9e01c006401b38b","slug":"sweating-during-the-day-shivering-at-night-people-falling-ill-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-190384-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिन में पसीना, रात में कंपकंपी... बीमार पड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिन में पसीना, रात में कंपकंपी... बीमार पड़ रहे लोग
Sun, 22 Nov 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
मझगईं/बरवर। दिन में तेज धूप और रात में ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मझगईं में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 60 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा खांसी-जुकाम से पीड़ित थे। बुखार, पेट दर्द और दाद-खाज के मरीजों ने भी उपचार कराया।
पीएचसी प्रभारी डॉ. अंकित पांडे ने बताया कि मेले में सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने, सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी।
बरवर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। अधिकांश मरीज खुजली की समस्या से पीड़ित थे। डॉ. फैजान ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं और जरूरी सलाह दी।